पिता करता था बलात्कार, 18 वर्षीय लड़की ने वीडियो बनाकर कराया गिरफ्तार

पिता करता था बलात्कार, 18 वर्षीय लड़की ने वीडियो बनाकर कराया गिरफ्तार

जालौन:

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक व्यक्ति को अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उरई कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय एक लड़की ने अपने पिता महेन्द्र सिंह पर पिछले चार साल से उसके साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने का गत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। उसकी शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की का आरोप है कि उसका पिता पिछले करीब चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस बारे में उसने अपनी मां को बताया, लेकिन उन्होंने विश्वास नहीं किया। इस पर लड़की ने अपने मित्र की मदद से अपने पिता की उसके साथ की जा रही हरकत का वीडियो बना लिया।

लड़की का कहना है कि वह अपनी बहन और पिता के साथ किराए के मकान में रहती है और महेंद्र सिंह उसकी बहन की गैर-मौजूदगी में उससे बलात्कार करता था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)