विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2019

कर्नाटक के 14 बागी विधायक इस्तीफे सौंपकर बेंगलुरु से मुंबई लौटे

विधायकों ने कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की 13 माह पुरानी सरकार से समर्थन वापस लिया

Also Read in
कर्नाटक के 14 बागी विधायक इस्तीफे सौंपकर बेंगलुरु से मुंबई लौटे
कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरु में स्पीकर को इस्तीफे सौंपने के बाद मुंबई लौट आए.
मुंबई:

कर्नाटक के 14 बागी विधायक बेंगलुरु में विधानसभा अध्यक्ष को अपने त्यागपत्र सौंपकर गुरुवार की शाम को मुंबई के होटल में लौट आए. बीजेपी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

बीजेपी नेता ने कहा कि विधायक उपनगरीय पोवई स्थित होटल रेनेशॉ लौट आए हैं और वे वहां दो दिन और रुकेंगे.    यह विधायक कर्नाटक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर और कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की 13 महीने पुरानी सरकार से समर्थन वापस लेकर शनिवार से यहां ठहरे हुए हैं. ऐसे में कर्नाटक की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.    

बीजेपी ने कहा, "उन्होंने आज कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष अपने त्यागपत्र पेश किए और मुंबई लौट आए." वहीं बेंगलुरू में विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि विधायकों ने "सही प्रारूप" में अपने त्यागपत्र पेश किए और वह समीक्षा करेंगे कि वे "स्वैच्छिक और वास्तविक" हैं या नहीं.

कर्नाटक में सियासी संकट: बागी विधायकों से मिले विधानसभा अध्यक्ष, इस्तीफे का कारण लिखित में मांगा

उच्चतम न्यायलय ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष से बागी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के विधायकों के इस्तीफे पर स्पीकर से "तत्काल" निर्णय लेने के लिए कहा है.

VIDEO : विधानसभा अध्यक्ष से मिले बागी विधायक

( इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
14 Rebel MLAs Of Karnataka, Resignations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com