दिल्ली में 12 साल की एक बच्ची से बलात्कार (Rape) और यातना देने का मामला सामने आया है. राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए गुरुवार को एम्स (AIIMS) अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्ची की हालत गंभीर है. उसकी सर्जरी की गई है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है. केजरीवाल ने इसे बर्बर अपराध करार दिया है और इस मामले में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात की है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बच्ची की हालत गंभीर है, वह बेहोशी की हालत में है. इसकी सर्जरी की गई है. 24 से 48 घन्टे के लिए निगरानी में रखा जायेगा. मैंने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है. दोषियों को पकड़ने की पुलिस कोशिश कर रही है. सबसे अच्छा वकील करके दोषियों को सख्त सज़ा दिलाएंगे." मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित बच्ची के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है। ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है। पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए मैं थोड़ी देर में AIIMS जा रहा हूँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2020
इससे पहले, सीएम ने ट्वीट में कहा था, "एक 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत भरी वारदात की जानकारी ने आत्मा को अंदर तक झकझोर दिया है. ऐसे दरिंदे अपराधियों का खुला घूमना बर्दाश्त के बाहर है. पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए मैं थोड़ी देर में AIIMS जा रहा हूं."
मंगलावर को पश्चिम दिल्ली में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई. बच्ची के साथ न सिर्फ रेप किया गया बल्कि उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई. उसके पूरे शरीर पर किसी धारदार चीज से वार किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, बच्ची को पहले संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वहां से एम्स भेज दिया गया.
एम्स के डॉक्टरों ने जब बच्ची को देखा तो उसके साथ हुई दरिंदगी को देखकर चौंक गए. बच्ची के साथ रेप तो हुआ ही, बलात्कारी ने कैंची जेसी किसी किसी धारदार चीज़ से उसके सिर, हाथ,पैर,पेट और पूरे शरीर पर कई वार किए. इससे बच्ची को गहरे ज़ख्म हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं