महाराष्ट्र के पुणे में 13 साल की नाबालिग लड़की को कथित रूप से अगवा करने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. घटना 31 अगस्त की रात की बताई जा रही है जब लड़की पुणे रेलवे स्टेशन पर अपने दोस्त का इंतजार कर रही थी और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे देखा. पुलिस ने कहा कि लड़की के दोस्त के नहीं आने के बाद, ड्राइवर ने कथित तौर पर उसे घर छोड़ने की पेशकश की क्योंकि देर रात हो चुकी थी और फिर उसने अपने कुछ दोस्तों को अपने साथ बुला लिया.
इसके बाद आरोपी उसे शहर में ले गए और कई जगहों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बाद में उन्होंने उसे मुंबई जाने वाली बस में चढ़ने के लिए मजबूर किया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पुणे में पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने कहा कि लड़की के पिता द्वारा वानवाड़ी पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी.
अधिकारी ने कहा, "हमने उसे पुणे में ही पाया और उसका बयान दर्ज करने के बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता अब स्थिर है."
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.
पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं