विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2014

दिल्ली : त्रिलोकपुरी में 13 घंटे के लिए निषेधाज्ञा में छूट

दिल्ली : त्रिलोकपुरी में 13 घंटे के लिए निषेधाज्ञा में छूट
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तनावग्रस्त त्रिलोकपुरी में शनिवार को निषेधाज्ञा में 13 घंटे की छूट दी गई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि निषेधाज्ञा में छूट सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक रहेगी।

पुलिस ने शुक्रवार को भी निषेधाज्ञा में 13 घंटे की छूट दी थी। ब्लॉक-20 के बाशिंदों को पुलिस ने 'जागरण' कराने की भी अनुमति दी थी, जिसमें श्रद्धालु रातभर भजन-कीर्तन करते हैं। पुलिस का कहना है कि 'जागरण' शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

त्रिलोकपुरी में दो समुदायों के बीच दिवाली के दिन भड़की हिंसा के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने इलाके में लोगों को एक जगह एकत्र होने और आंदोलन करने पर रोक लगा रखी है। पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 4 नवंबर को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा और इसके मद्देनजर शनिवार को दोनों समुदायों के लोगों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी होती रहेगी, ताकि छतों पर से हथियार के रूप में इस्तेमाल हो रहे ईंट और कांच की बोतलों के बारे में जानकारी मिल सके। इस मामले में अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। त्रिलोकपुरी में तनाव के बाद से 1,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
त्रिलोकपुरी हिंसा, त्रिलोकपुरी में तनाव, दिल्ली में सामुदायिक झड़प, Trilokpuri Clashes, Trilokpuri Violence, Tension In Trilokpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com