सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में हिस्सा लेगी, जहां पीएम नरेंद्र मोदी विशिष्ट अतिथि होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी 25वें वर्ष में पहुंच गई है. कार्यक्रम में भारतीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बैस्टिल दिवस पर विदेशी नेताओं को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना आम बात नहीं है. उनके अनुसार- पिछली बार ऐसा 2017 में किया गया था जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया था. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा भी कम ही होता है, जब इस समारोह में विदेशी टुकड़ी और विदेशी विमान भाग लेते हैं.''
यह फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस है, जिसे बैस्टिल डे के रूप में भी जाना जाता है. यह हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता है. बैस्टिल दिवस परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है. सूत्रों ने कहा कि मोदी का यात्रा कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनके गर्मजोशी भरे व्यक्तिगत तालमेल को भी रेखांकित करता है, क्योंकि फ्रांसीसी नेता प्रधानमंत्री के साथ कई बैठकें करेंगे, जिसमें एक निजी रात्रिभोज और सीईओ के साथ संयुक्त बैठक के अलावा बैस्टिल दिवस पर प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय में राजकीय भोज शामिल है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने बताया कि पीएम मोदी फ्रांस के प्रधानमंत्री, सीनेट (उच्च सदन) और नेशनल असेंबली (निचले सदन) के अध्यक्षों सहित फ्रांस के पूरे राजनीतिक नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल द्विपक्षीय मामलों पर, बल्कि वैश्विक मुद्दों पर दोनों देश क्या कर सकते हैं, इस पर भी करीबी सहयोग को चिह्नित करेगी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में फ्रांस की प्रमुख हस्तियों से बातचीत करेंगे और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बात करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारतीय दूतावास ने इस सप्ताह की शुरुआत में 'नमस्ते फ्रांस' सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया था. सूत्रों ने विश्वास जताया कि इस यात्रा से प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, रक्षा, भू-रणनीति, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, संग्रहालय विज्ञान, छात्र गतिशीलता, खेल आपसी संपर्क और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिणाम हासिल होंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं