विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2023

हैदराबाद हवाई अड्डे पर DRI ने चेक-इन सामान में छिपाई गई 5 किलोग्राम कोकीन जब्त की

नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत एक मादक पदार्थ होने के कारण कोकीन को जब्त कर लिया गया है. यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हैदराबाद हवाई अड्डे पर DRI ने चेक-इन सामान में छिपाई गई 5 किलोग्राम कोकीन जब्त की
प्रतीकात्मक तस्वीर

डीआरआई ने हैदराबाद हवाई अड्डे पर चेक-इन सामान में छिपाई गई 5 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीआरआई ने 1 सितंबर 2023 को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैदराबाद पर एक भारतीय नागरिक से एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत मादक पदार्थ को जब्त किया. भूरे रंग के टेप में लपेटे गए प्रतिबंधित पदार्थ को बड़ी चालकी से चेक-इन सूटकेस के नकली निचले हिस्से में और चेक-इन बैगेज में रखे गए चार महिलाओं के हैंडबैग के झूठे निचले हिस्से में छुपाया गया था.

इस दौरान कुल 5 किलो कोकीन जब्त की गई. जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग 50 करोड़ आंकी गई है. यात्री ने लाओस से सिंगापुर होते हुए हैदराबाद की यात्रा की थी और दिल्ली जा रहा था. नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत एक मादक पदार्थ होने के कारण कोकीन को जब्त कर लिया गया है. यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें : "राजस्थान में BJP 'प्रचंड बहुमत' के साथ लौटेगी": उदयपुर में परिवर्तन यात्रा में गजेंद्र सिंह शेखावत

ये भी पढ़ें : दिल्ली: स्कूल बस में नाबालिग पर यौन हमला, डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में जानकारी मांगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DRI Seizes Cocaine, Hyderabad Airport, Passenger Held With 5 Kg Cocaine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com