विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2019

Hockey: फाइनल में दक्षिण कोरिया के कप्‍तान ने शूटआउट में दागा ऐसा गोल, हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो..

Also Read in
Hockey: फाइनल में दक्षिण कोरिया के कप्‍तान ने शूटआउट में दागा ऐसा गोल, हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो..
South Korea vs India: ली नाम यंग ने शानदार प्रयास करते हुए गेंद को भारतीय गोल में पहुंचा दिया

सुल्‍तान अजलान शाह कप हॉकी (Sultan Azlan Shah Cup)चैंपियनशिप में दक्षिण कोरिया (South Korea vs India) ने बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रबल दावेदार भारत को हरा दिया. मलेशिया के इपोह में शनिवार को हुए फाइनल (Final Match) मैच में निर्धारित समय तक 1-1 से बराबर रहा जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया. शूटआउट में दक्षिण कोरिया ने 4-2 से बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. शूटआउट में दक्षिण कोरिया के कप्‍तान ली नाम यंग (Lee Nam Young) ने ऐसा बेहतरीन गोल किया जिसे हॉकीप्रेमी लंबे अरसे तक याद रखेंगे. यंग ने भारत के गोलकीपर किशन बी पाठक को छकाते हुए उनके सिर के ऊपर से गेंद को भारतीय गोल क्षेत्र में पहुंचा दिया.

ली नाम यंग की ओर से शूटआउट पर किए गए इस स्‍कोर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. इंटरनेशनल हॉकी फेडरनेशन (FIH)ने  यंग के इस कमाल का वीडियो ट्वीट किया है. आप भी यंग के इस कमाल के खेल पर नजर डालिए..

भारत (Indian Hockey Team) पांच बार अजलान शाह कप जीत चुका है. ऐसे में शनिवार को हुए फाइनल में उसे जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन 17वें नंबर की दक्षिण कोरियाई टीम ने वर्ल्‍ड रैंकिंग में पांचवें क्रम पर काबिज भारतीय टीम को शूटआउट में हराकर हर किसी को हैरान कर दिया. मैच में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए नौवें मिनट में सिमरनजीत सिंह के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. भारतीय टीम ने तीन क्‍वार्टर तक इस बढ़त को बरकरार रखा था लेकिन 47वें मिनट में जांग जोंग ह्युन ने पेनल्‍टी स्‍ट्रोक को गोल में तब्‍दील करते हुए टीम को बराबरी पर ला दिया. आखिर तक स्‍कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें कोरिया ने बाजी मार ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hockey, India Mens Hockey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com