विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2019

भारत ने 2022 में महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्‍डकप की मेजबानी का दावा पेश किया

भारत ने 2022 में महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्‍डकप की मेजबानी का दावा पेश किया
लुसाने:

भारत ने 2022 में होने वाले पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी का दावा पेश किया है. भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड और स्पेन ने भी चार इस विश्व कप की मेजबानी के लिए ताल ठोकी है. बता दें कि भारत ने बीते साल 2018 में ही पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की थी. इस विश्व कप के सभी मैच भुवनेश्वर में आयोजित किए गए थे. दावेदारी पेश करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी, 2019 थी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने विश्व कप के लिए दो विकल्प मुहैया कराए हैं जिनमें से पहला 1 से 17 जुलाई, 2022 तो दूसरा 13 से 29 जनवरी, 2023 है. 

भारत के अलावा जर्मनी ने भी पुरुष और महिला दोनों विश्व कप की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर की है जबकि मलेशिया और स्पेन ने सिर्फ पुरुष विश्व कप के लिए दावा किया है. इन सभी ने 1 से 17 जुलाई 2022 की विंडो के लिए हामी भरी है.

यह भी पढ़ें:  मैच हारने पर क्‍या कोच ने हॉकी खिलाड़ि‍यों से सिर मुंडवाने को कहा था, जांच करेगी समिति

भारत ने 13 से 29 जनवरी 2023 की विंडो के लिए दावेदारी पेश की है. इसमें उसके साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी हैं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.

VIDEO:  काफी समय पहले भारतीय पुरुष व महिला कप्तान ने एनडीटीवी से बात की थी. 

एफआईएच अब इन सभी की दावेदारियों की समीक्षा करेगा. कार्यकारी बोर्ड इस पर अंतिम फैसला लेगा.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
Asian Champions Trophy 2024 Final: भारत ने चीन को 1-0 से हराया, रिकॉर्ड पांचवी बार खिताब किया अपने नाम
भारत ने 2022 में महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्‍डकप की मेजबानी का दावा पेश किया
Hockey Olympic Qualifiers: India men’s team face Russia; women’s team take on USA
Next Article
Hockey: ओलिंपिक क्वालीफायर में रूस से भिड़ेगी भारतीय पुरुष टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com