विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2018

HWC2018: भारतीय महिलाओं के पास इटली के खिलाफ जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं

HWC2018: भारतीय महिलाओं के पास इटली के खिलाफ जीत के अलावा कोई विकल्प नहीं
मंगलवार को मैच में एक हार फिर से नजरें रानी रामपाल पर रहेंगी
  • हमें स्वयं पर ध्यान देने, अपनी क्षमता को बढ़ाने की जरुरत-रानी रामपाल
  • अंतिम मैच में हालैंड के हाथों 12-1 से हारा इटली
  • मंगलवार को मैच रात साढ़े दस बजे से
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:

अमरीका से ड्रॉ खेलने के बाद लंदन में खेले जा रहे 14वें महिला हॉकी विश्व कप में भारत टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना पाता है या नहीं, यह मंगलवार को साफ हो जाएगा. प्ले-ऑप के इस मुकाबले में भारत का मुकाबला इटली से होगा. और जो भी टीम जीतेगी, वह अंतिम आठ का हिस्सा बनेगी. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी का कहना है कि अगर उनकी टीम को हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है, तो सभी खिलाड़ियों को इटली के खिलाफ प्लेऑफ में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.

पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था, वहीं आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. अमरीका को ड्रॉ पर रोकते हुए भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही और इस कारण वह प्लेऑफ में स्थान हासिल कर सकी. मंगलवार को भारतीय टीम का मैच भारत के समयानुसार रात साढ़े दस बजे से खेला जाएगा. 

कप्तान रानी ने सोमवार को कहा कि हमें स्वयं पर ध्यान देने, अपनी क्षमता को बढ़ाने और इटली के खिलाफ अपने सकारात्मक खेल को दर्शाने की जरूरत है. इसमें कोई शक नहीं है कि यह प्लेऑफ मैच हमारे लिए करो या मरो का मुकाबला है. अगर हमें क्वार्टर फाइनल में कदम रखना है, तो हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. इटली ने पूल स्तर पर खेले गए अपने मैचों में चीन के खिलाफ 3-0 से, दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की है. 

यह भी पढ़ें: सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का परिवार लौटाएगा सभी अवॉर्ड


हालांकि, उसे अंतिम मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-12 से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में देखा जाए, तो भारत के लिए इटली के खिलाफ होने वाला मैच आसान नहीं होगा. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उसका संघर्ष बेहद मुश्किल होने वाला है. ऐसे में कप्तान रानी अपनी टीम को सलाह देते हुए कहा कि इटली को एक कड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखना होगा। इसके साथ ही इस मैच के लिए वह 2015 हॉकी विश्व कप में इटली के खिलाफ खेले गए मैच से प्रेरणा ले सकते हैं. इस मैच में भारतीय टीम ने इटली को सेमीफाइनल मुकाबले में मात दी थी. 

VIDEO:  कुछ ही दिन पहले महिला व पुरुष दोनों हॉकी कप्तानों ने एनडीटीवी से बात की थी.

रानी ने कहा कि इटली एक अच्छी टीम है और उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपनी जीत का पूरा मजा उठाया है. हमें खुद पर भरोसा करते हुए इटली के खिलाफ मैच में उतरना होगा. भरोसा कि हम इटली को हरा सकते हैं और ऐसे में हम 2015 विश्व कप सेमीफाइनल मैच से प्रेरणा ले सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com