विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी आज फिर करेंगे दो रैलियां

आज प्रधानमंत्री पालमपुर, कुल्लू और ऊना में एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी आज फिर करेंगे दो रैलियां
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • हिमाचल में चुनाव नौ नवंबर को होना है
  • मतगणना 18 दिसंबर को होगी
  • पीएम पालमपुर, कुल्लू और ऊना में जनसभा को संबोधित करेंगे
रैत (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में व्यस्त प्रचार कार्यक्रम हैं. पीएम मोदी दो नवंबर को दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले मोदी रैत (कांगड़ा) और सुंदरनगर (मंडी) में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. भाजपा की ओर से बताया गया कि आज प्रधानमंत्री पालमपुर, कुल्लू और ऊना में एक एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी बोले, अब कोई पंजा हिमाचल के खजाने पर डाका नहीं डाल सकता है

हिमाचल में चुनाव नौ नवंबर को होना है जबकि मतगणना 18 दिसंबर को होगी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आगाज के बाद जहां कुछ नेता अपनी सीट बचाने की कवायद में जुट गए हैं तो कुछ नेताओं ने एक सीट पर अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली है कि उन्हें वहां से हिला पाना विपक्षी पार्टी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ सीट भी इसी गिनती में आती है जहां पिछले पांच विधानसभा चुनाव और करीब ढाई दशक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज कर रही है.

हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी बोले, जिन्होंने हिमाचल को लूटा है, उनकी विदाई का समय आ गया है

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सचिन पायलट ने आज भाजपा पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर संसाधनों और धन का प्रयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘मोदी का जादू हिमाचल में खत्म हो गया है और राज्य में मोदी को पार्टी का चेहरा होने का दावा करने वाली भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने पर मजबूर है.’

VIDEO- गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी ने झोंकी ताकत


वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी राज्य में प्रचार में जुट गए हैं. एचपीसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य में प्रचार नहीं करेंगी लेकिन राहुल गांधी छह नवंबर को पोंटा साहिब, नागरोटा और चंबा में रैलियों को संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष तीन और चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए फिर से हिमाचल का दौरा करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com