- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को मनाया जाता है.
- मानसिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य के सबसे उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है.
- लंबे समय तक चिंता, डिप्रेशन यानी अवसाद में तब्दील हो सकती है.
World Mental Health Day 2020: हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, 10 अक्टूबर को आता है. COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप हमारे दैनिक जीवन में काफी बदलाव आया है. पिछले महीनों में कई चुनौतियां आई. मानसिक स्वास्थ्य सार्वजनिक स्वास्थ्य के सबसे उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है. डब्ल्यूएचओ के मुताबित 1 बिलियन के करीब लोग एक मानसिक विकार (Mental Disorders) के साथ जी रहे हैं. हर साल 3 मिलियन लोग शराब के हानिकारक उपयोग से मरते हैं और प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करके अपनी जान गवां देता है. अब, दुनिया भर के करोड़ों लोग COVID-19 महामारी से प्रभावित हुए हैं, जिसका लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर और प्रभाव पड़ रहा है. हमारी चिंता हमें तनाव देती है और यह लंबे समय तक रहा तो डिप्रेशन यानी अवसाद में तब्दील हो सकता है.
ऐसे में मेंटल हेल्थ (Mental Health) यानी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बेहद जरूरी है. इसलिए मानसिक समस्याओं के प्रति जागरुकता के लिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) मनाया जाता है. यहां जानें इस बार की थीम और इस दिन को मनाने के इतिहास के बारे में...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब हुई विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत? | When Did World Mental Health Day Begin?
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत साल 1992 में हुई थी. संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर यह दिवस मनाया गया था. वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ 150 से अधिक सदस्य देशों वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है. साल 1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम निर्धारित कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी. तब से हर साल 10 अक्तूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर कार्यक्रम किए जाते हैं.
World Mental Health Day 2020: मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता लाने के लिए यह दिन मनाया जाता है
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2020 की थीम | World Mental Health Day 2020 Theme
हर साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के लिए एक थीम रखी जाती है. इस बार की थीम - "सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य: अधिक से अधिक निवेश, ज्यादा से ज्यादा पहुंच" रखी गई है. इसी थीम पर पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
क्यों मनाया जाता है विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस | Why World Mental Health Day Is Celebrated
मानसिक स्वास्थ्य को देखभाल की दृष्टि से उपेक्षित मुद्दा माना जाता है. हर किसी की लाइफस्टाइल में कई तरह की परेशानियां, चिंता, तनाव होता है. इसके बढ़ने पर व्यक्ति डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियों का शिकार हो जाता है. इन्हीं मानसिक विकारों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं