World Lungs Cancer Day 2024: कैंसर के अन्य प्रकार की तरह फेफड़े का कैंसर भी जानलेवा हो सकता है. फेफड़े के कैंसर से पीड़ित मरीजों में आमतौर पर शुरुआती दौर में सर्दी-खांसी और छाती में दर्द के अलावा कोई खास लक्षण नहीं दिखाई देता है. स्मोकिंग और कार्सोजेनिक प्रोडक्ट्स के संपर्क में आने से आमतौर पर व्यक्ति लंग्स कैंसर का शिकार होता है. इस जानलेवा कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इस क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है. कैंसर के कारण होने वाले मौतों में लंग्स कैंसर एक प्रमुख कारण है. स्मोकिंग, नशीले चीजों का सेवन, प्रदूषित हवा, जेनेटिक कारण और सांस संबंधी बीमारियां फेफड़े के कैंसर के प्रमुख वजहों में शामिल है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 2020 में लंग्स कैंसर की वजह से करीब 18 लाख लोगों की मौत हुई थी.
यह भी पढ़ें: इन 3 विटामिन की कमी से अक्सर होने लगता है तेज सिरदर्द और मानसिक थकान, जानें क्या खाकर करें कमी को दूर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे का इतिहास (World Lung Cancer Day History)
साल 2012 में वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे की शुरुआत हुई थी. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर, अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन और फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज ने साथ मिल कर लंग्स कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इस क्षेत्र में रिसर्च के लिए सरकारों की तरफ से फंडिंग को बढ़ावा देने के लिए साल 2012 में कैंपेन की शुरुआत की थी. दुनिया भर में मान्यता प्राप्त संगठन वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन लंग कैंसर फेफड़े के कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती है.
वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे का महत्व (World Lung Cancer Day Significance)
फेफड़े के कैंसर के लक्षण, जोखिम और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है. कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के अलावा इस क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है. इस क्षेत्र में अधिक शोध के लिए सरकारों को ज्यादा से ज्यादा फंडिंग देने के लिए प्रेरित किया जाता है. कार्सिनोजेनिक तत्वों, धूम्रपान, स्वस्थ जीवनशैली और खानपान के सही आदतों की मदद से फेफड़े के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. बार-बार स्क्रीनिंग कराकर शुरुआती दौर में ही कैंसर का पता लगाया जा सकता है जिससे इलाज की मदद से बीमारी को खत्म करने की संभावना बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: क्या खाली पेट वर्कआउट करने से जल्दी पतले होते हैं? जानिए वजन कम करने के लिए कब करें एक्सरसाइज
वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे 2024 का थीम (World Lung Cancer Day Theme 2024 )
इस साल वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे का थीम 'क्लोज द केयर गैप' है. इस थीम के तहत लंग्स कैंसर डे कैंपेन का लक्ष्य कैंसर में देखभाल में असमानताओं को पहचानना और समझना है. इस साल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने और रोकथाम के लिए सामूहिक कोशिशों पर जोर दिया जाएगा.
Monsoon में बीमारियों के संक्रमण से कैसे रहें सुरक्षित, बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं