विज्ञापन

World Health Day 2026: ये 5 छोटी आदतें आपकी उम्र 10 साल बढ़ा सकती हैं, डॉक्टरों की राय

World Health Day 2026: आइए डॉ. सुनील राणा, एसोसिएट डायरेक्टर एवं हेड -इंटरनल मेडिसिन से जानते हैं कौन सी हैं वो 5 छोटी आदतें आपकी उम्र 10 साल बढ़ा सकती हैं. 

World Health Day 2026: ये 5 छोटी आदतें आपकी उम्र 10 साल बढ़ा सकती हैं, डॉक्टरों की राय
5 Ways to Live Longer

World Health Day 2026: विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर, हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारी दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव हमारी उम्र को 8-10 साल तक बढ़ा सकते हैं, हमारे जीवन में छोटी-छोटी आदतें शामिल करने से न केवल हम बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि हमारी जीवन गुणवत्ता भी बेहतर हो सकती है. आइए डॉ. सुनील राणा, एसोसिएट डायरेक्टर एवं हेड -इंटरनल मेडिसिन से जानते हैं कौन सी हैं वो 5 छोटी आदतें आपकी उम्र 10 साल बढ़ा सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रोजाना 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि:

शारीरिक गतिविधि हमारे शरीर को एक्टिव रखने का एक आसान और प्रभावी तरीका है. डॉ.  के अनुसार, रोजाना 20-30 मिनट की एक्सरसाइज या तेज चलने से हमारे शरीर का रक्त परिसंचरण बेहतर होता है और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है.

संतुलित और पौष्टिक आहार लें:

आजकल फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का चलन बढ़ गया है, जो कई बीमारियों की जड़ है, डॉ. के अनुसार, यदि हम अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करते हैं, तो यह हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है.

पर्याप्त और अच्छी नींद लें:

नींद की कमी आज एक आम समस्या बन चुकी है, जिसका सीधा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है. डॉ.  के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए. नींद पूरी न होने से मानसिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

तनाव को नियंत्रित करना सीखें:

तनाव को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है. डॉ. के अनुसार, ध्यान, योग और अपनी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताने से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. मानसिक शांति का सीधा प्रभाव हमारी लंबी उम्र और बेहतर जीवन गुणवत्ता पर पड़ता है.

नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं:

अक्सर लोग तब तक डॉक्टर के पास नहीं जाते जब तक समस्या गंभीर न हो जाए. डॉ. के अनुसार, प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य जांच कराने से रक्तचाप, शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का समय रहते पता चल जाता है और बड़ी बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है.

क्यों असरदार हैं ये छोटी आदतें?

डॉक्टर का मानना है कि ये सभी आदतें मिलकर हमारे शरीर के अंदर होने वाली 'एजिंग' की प्रक्रिया को धीमा करती हैं, इससे न केवल हमारी उम्र बढ़ती है, बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. आज की जीवनशैली में छोटी-छोटी गलतियां, जैसे देर रात तक जागना, जंक फूड खाना और शारीरिक गतिविधि की कमी, धीरे-धीरे हमारे शरीर को कमजोर बना देती हैं. ऐसे में इन पांच आदतों को अपनाकर हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं.

डॉ. का कहना है कि लंबी उम्र का कोई शॉर्टकट नहीं है, लेकिन सही आदतें इसे आसान जरूर बना सकती हैं. यदि लोग अपनी दिनचर्या में थोड़े-से बदलाव कर लें, तो वे लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव रह सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 हमें यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है. छोटी-छोटी स्वस्थ आदतें अपनाकर हम न केवल बीमारियों से दूर रह सकते हैं, बल्कि एक लंबी, खुशहाल और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये सफेद चीज, जानें इसकी तासीर और गर्मियों में खाने के फायदे!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com