विज्ञापन

सील बंद बोतल से बिगड़ी तबीयत! बाहर से पानी खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें

सील बंद पानी की बोतल हमेशा सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं. बाहर से बोतलबंद पानी खरीदते समय कुछ जरूरी बातें चेक करके आप अपनी सेहत को जोखिम से बचा सकते हैं.

सील बंद बोतल से बिगड़ी तबीयत! बाहर से पानी खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर चेक करें
बोतल खोलते ही करें ये काम
NDTV

कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रिया नाम की एक युवती ज्वेलरी खरीदने के लिए एक दुकान पर पहुंची थी. खरीदारी के दौरान उसे प्यास लगी, तो ज्वेलर्स ने अपने कर्मचारी को पास की एक कन्फेक्शनरी से एक नामी ब्रांड की पानी की बोतल लाने के लिए भेजा. दुकानदार ने डीप फ्रीजर से बोतल निकालकर कर्मचारी को दे दी और कर्मचारी ने वह बोतल युवती को दे दी.

तेज प्यास लगने के कारण रिया ने बिना कुछ सोचे-समझे बोतल खोली और पानी समझकर एक घूंट पी लिया. लेकिन अगले ही पल उसकी चीख निकल गई. बताया जा रहा है कि बोतल में पानी की जगह तेजाब जैसा कोई खतरनाक तरल पदार्थ भरा हुआ था. युवती तुरंत दुकान से बाहर भागी और मुंह में गया तरल पदार्थ थूक दिया, इसके बावजूद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी.

यह पूरी घटना ज्वेलर्स की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई...

उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है. 

ऐसा कैसे हो सकता है?

कई बार कुछ लोग पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा बेचने के लिए उन्हें केमिकल या तेजाब से धोते हैं. अगर बोतल ठीक से साफ न हो, तो उसमें उस केमिकल के कुछ अंश रह सकते हैं. ऐसे में अगर उसी बोतल में पानी भरकर बेचा जाए, तो उसे पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

पानी की बोतल खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सबसे पहले बोतल को सूंघें

जब भी आप बाहर से पानी की बोतल खरीदें, तो खोलते ही उसे सूंघ लें. अगर पानी या बोतल से किसी तरह की अजीब, तेज या रासायनिक बदबू आए, तो उसे बिल्कुल न पिएं.

बोतल की सील से पता लगाएं

यह सुनिश्चित करें कि बोतल की सील पूरी तरह सुरक्षित और अनओपन हो. अगर सील टूटी हुई लगे, तो बोतल न खरीदें.

पानी का रंग देखें

अगर पानी का रंग सामान्य से अलग दिखाई दे या उसमें कोई कण नजर आएं, तो उसका इस्तेमाल न करें.

स्वाद से पता लगाएं 

अगर पानी पीते ही उसका स्वाद अजीब, कड़वा या जलन पैदा करने वाला महसूस हो, तो उसे तुरंत थूक दें और मुंह अच्छी तरह साफ करें.

खाली बोतल को मरोड़कर फेंकें

पानी पीने के बाद खाली बोतल को मरोड़कर या दबाकर फेंक दें, ताकि उसका दोबारा इस्तेमाल न किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: मानसून में घुटनों का दर्द बढ़ गया है? रोज 1 कप हल्दी की चाय पीने से मिल सकती है राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Water Bottle Safety Tips, Packaged Drinking Water, Hapur News, Viral News, Drinking Water Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com