विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2018

खतरनाक साबित हो सकता है Vaginal Rejuvenation, जानें कैसे

इस प्रकिया में लेजर का इस्तेमाल करके और अन्य ऊर्जा संबंधी उपकरणों से योनि के ऊतकों को या तो नष्ट कर देते हैं या फिर उनको नया आकार प्रदान करते हैं. 

खतरनाक साबित हो सकता है Vaginal Rejuvenation, जानें कैसे
न्यूयॉर्क:

महिला जननांग का चिकित्सा उपचार कर वापस जवानी पाने की लिप्सा खतरनाक साबित हो सकती है. अमेरिकी खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) ने Vaginal Rejuvenation treatment या वजाइनल रिजुवनेशन (योनि का कायाकल्प) चिकित्सा को नुकसानदेह बताया है. अमेरिकी विनियामक ने पाया है कि कई कंपनियां महिला जननांग का इलाज करने से जुड़े उपकरण बाजार में ला रही हैं. ये कंपनियां रजोनिवृत्ति, पेशाब मार्ग से संबंधित असंयत और यौन-क्रिया संबंधी विकार के लक्षणों का उपचार करने का दावा करती हैं. 

इस प्रकिया में लेजर का इस्तेमाल करके और अन्य ऊर्जा संबंधी उपकरणों से योनि के ऊतकों को या तो नष्ट कर देते हैं या फिर उनको नया आकार प्रदान करते हैं. 

जानें पूरा सच: क्या खाने से बढ़ती है पुरुषों में शुक्राणुओं की गुणवत्ता!

उन खास पलों के बाद Climax हमेशा नहीं देता ‘सुख’!

यौन जीवन में आने वाली परेशानियों को कुछ यूं करें दूर...

‘उन पलों’ के बाद कितना जरूरी है यूरिन पास करना...

एफडीए कमिश्नर स्कॉट गोटलीब ने कहा, "इन उत्पादों से गंभीर खतरा पैदा होता है और इस उद्देश्य से इनका उपयोग होने का कोई सबूत नहीं मिलता है. हमें बड़ी चिंता है कि महिलाओं को नुकसान पहुंचाया जा रहा है."

एफडीए ने पाया है कि इन उपकरणों के इस्तेमाल से योनि में जलन, जख्म और संभोग के समय पीड़ा का अनुभव होता है.

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaginal Rejuvenation Treatment, Vaginal Rejuvenation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com