विज्ञापन

7 दिन में 5 किलो वजन घटाने का सीक्रेट डाइट प्लान, दो बच्चों की मां ने बताया कैसे 40 की उम्र में भी दिख सकते हैं फिट

Diet Plan For Weight Loss: क्या आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. इस आर्टिकल में जानें कैसे अपने वजन को तेजी से कम कर सकते हैं.

7 दिन में 5 किलो वजन घटाने का सीक्रेट डाइट प्लान, दो बच्चों की मां ने बताया कैसे 40 की उम्र में भी दिख सकते हैं फिट
Weight Loss: इन्फ्लुएंसर मॉम की वेट लॉस जर्नी. (image credit screenshot)

7 Day Diet Plan For Weight Loss: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गया है. वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते जिम में पसीना बहाना, डाइटिंग करना और न जाने क्या-क्या. लेकिन अक्सर हमें ऐसे प्लान की तलाश होती है जो न केवल असरदार हो, बल्कि जिसे फॉलो करना भी आसान हो. ​हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और दो बच्चों की मां रत्ना चंदू (Ratna Chandu) ने अपना एक 'वेट लॉस सीक्रेट' शेयर किया है. रत्ना खुद 40 की उम्र पार कर चुकी हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा डाइट प्लान बताया है, जिससे केवल 7 दिनों में 5 किलो तक वजन कम किया जा सकता है. खास बात यह है कि रत्ना का यह प्लान कोई 'क्रैश डाइट' नहीं है, बल्कि इसमें घर के खाने और पोषण पर जोर दिया गया है. तो चलिए जानते हैं. 

​​सुबह की शुरुआत- 

​रत्ना के मुताबिक, दिन की शुरुआत सही होनी बहुत जरूरी है. सोकर उठने के बाद सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी में नींबू और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर पिएं. इसके कुछ देर बाद एक खास होममेड डिटॉक्स ड्रिंक लें. इसे बनाने के लिए जीरा, अजवाइन और सौंफ को पानी में उबाल लें. यह ड्रिंक आपके डाइजेशन (पाचन) को दुरुस्त करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है.

​ब्रेकफास्ट- 

​नाश्ते में रत्ना ने ऐसी चीजों को शामिल किया है जो पेट भी भरें और शरीर को एनर्जी भी दें.  ​एक कटोरी मिक्स फ्रूट्स, ​भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स और सीड्स (बीज)
​एक मिलेट डोसा (बाजरा या रागी का डोसा)
बुलेट कॉफी (बिना चीनी वाली कॉफी)

​मिड-मॉर्निंग बूस्ट- 

​नाश्ते और लंच के बीच जब थोड़ी भूख लगे, तो रत्ना ग्रीन जूस पीने की सलाह देती हैं. यह जूस पालक, खीरा और अदरक से तैयार किया जाता है. हालांकि, रत्ना ने एक जरूरी टिप भी दी है मानसून या बरसात के मौसम में कच्ची सब्जियों का जूस पीने से बचें, ताकि पेट में कोई इन्फेक्शन न हो.

​लंच- 

​दोपहर के खाने को रत्ना ने बहुत ही सिंपल रखा है, जिसे हर भारतीय घर में आसानी से बनाया जा सकता है. लंच की थाली में ये चीजें होनी चाहिए:
​रोटी और ताजी पकी हुई सब्जी.
​प्रोटीन के लिए दाल, पनीर या छोले.
​साथ में ढेर सारा सलाद और ग्रीक योगर्ट.
यह कॉम्बिनेशन आपको लंबे समय तक फुल रखता है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा को कम करता है.

​शाम का स्नैक- 

​शाम को अक्सर हमें बिस्किट या समोसे खाने का मन करता है, लेकिन रत्ना कहती हैं कि यहीं कंट्रोल करना है. इसकी जगह आप भुने हुए चने, मखाना या मूंगफली खा सकते हैं. साथ में बिना चीनी वाली ग्रीन टी का आनंद लें.

​डिनर- 

​रत्ना चंदू के इस प्लान का सबसे बड़ा नियम डिनर से जुड़ा है. वह कहती हैं कि "चाहे कुछ भी हो जाए, रात 7 बजे तक डिनर कर लें." रात के खाने में आप सब्जी का सूप, ओट्स की खिचड़ी या फिर भुनी हुई सब्जियों के साथ पनीर ले सकते हैं.

​सोने से पहले का नियम-

​दिन को खत्म करने के लिए रत्ना मोरिंगा टी की सलाह देती हैं. इसमें न दूध डालना है और न ही चीनी. यह रात भर आपके शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करती है.

​डाइट के साथ ये 2 बातें भी हैं जरूरी-

​सिर्फ खाने से ही जादू नहीं होगा. रत्ना ने दो और अहम बातें बताई हैं:
​रोजाना 1 घंटा एक्सरसाइज- चाहे आप वॉक करें, योगा करें या वर्कआउट, शरीर को हिलाना जरूरी है.
​जंक फूड को कहें ना- इस 7 दिन के चैलेंज के दौरान बाहर का खाना, ज्यादा तेल-मसाले और मीठी चीजों से पूरी तरह दूरी बना लेनी है.

ये भी पढ़ें- बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकता है जंक फूड और ज्यादा नमक, जानें उन्हें हेल्दी रखने के लिए क्या खिलाएं

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com