विज्ञापन

सर्दियों में रूखी स्किन को बनाएं मुलायम और ग्लोइंग, घर पर ऐसे तैयार करें ये DIY पैक

DIY Winter Hydrating Glow Pack: सर्दियों में ठंडी हवाओं से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में गेहूं के आटे, मलाई, शहद और बादाम तेल से घर पर विंटर ग्लो पैक बना सकते हैं. जानिए इसे बनाने, लगाने का तरीका और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां.

सर्दियों में रूखी स्किन को बनाएं मुलायम और ग्लोइंग, घर पर ऐसे तैयार करें ये DIY पैक
विंटर ग्लो पैक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
ndtv

सर्दियों में ठंडी हवाएं सिर्फ मौसम को ही नहीं बदलतीं, बल्कि हमारी स्किन की नमी भी छीन लेती हैं. यही वजह है कि इस मौसम में चेहरा रूखा, खिंचा हुआ और बेजान नजर आने लगता है. कई बार अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन की चमक वापस नहीं आती. ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों की तरफ रुख करते हैं. अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को मुलायम और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो गेहूं के आटे, मलाई, शहद और बादाम के तेल से बना यह DIY विंटर ग्लो पैक आजमा सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि घरेलू फेस पैक हर स्किन टाइप पर एक जैसा असर नहीं करते.

विंटर ग्लो पैक बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

इस फेस पैक में इस्तेमाल होने वाली चीजें आमतौर पर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती हैं. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए. सबसे पहले  1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा, 1 छोटा चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच शहद, 1-2 छोटे चम्मच कच्चा दूध और 4-5 बूंद बादाम का तेल ले लें. इन्हीं सब सामान से विंटर ग्लो पैक तैयार होगा.

घर पर कैसे तैयार करें विंटर ग्लो फेस पैक

सबसे पहले एक साफ कटोरी में गेहूं का आटा लें. अब इसमें मलाई और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद बादाम का तेल डालें. आखिर में थोड़ा-थोड़ा करके कच्चा दूध मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि पैक न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. इसका मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि चेहरे पर आासानी से लगाया जा सके.

चेहरे पर कैसे लगाएं यह DIY फेस पैक

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से साफ कर लें. अब उंगलियों या साफ ब्रश की मदद से इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आंखों और होंठों के आसपास इसे लगाने से बचें. करीब 10 से 15 मिनट बाद सामान्य या हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इसके बाद मुलाायम तौलिए से चेहरा सुखाकर मॉइस्चराइजर लगा लें.

इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ध्यान

स्किन एक्सपर्ट के अनुसार,  सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए नमी बनाए रखना सबसे जरूरी है. मलाई और बादाम का तेल त्वचा को मुलाायम महसूस कराने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इस घरेलू पैक से ग्लो मिलने की गारंटी नहीं है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.  संवेदनशील या मुंहासे वाली त्वचा पर मलाई और तेल से परेशानी हो सकती है. दूध या बादााम से एलर्जी होने पर इनका इस्तेमाल न करें. चेहरे को बहुत गर्म पानी से न धोएं.  रोजाना मॉइस्चराइजर और दिन में SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगााएं.

ये भी पढ़ें- घर में ड्राई क्लीन कैसे करें? कोट-ब्लेजर और जैकेट ड्राई क्लीन करने का आसान तरीका

ये भी पढ़ें- सर्दियों में रेगुलर रोटी को देना है हेल्दी ट्विस्ट तो आटा गूंथते समय मिलाएं ये 3 पत्ते, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

ये भी पढ़ें- ताकत और पोषण से भरपूर है बाजरा ड्राई फ्रूट्स लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, फटाफट नोट करें रेसिपी

ये भी पढ़ें- गाजर और हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? जानें विंटर स्पेशल चटपटा अचार बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glow, Skin Care Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com