विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2025

Shubh Ratri: रात को सोने से पहले नहाने के क्या फायदे हैं?

Sone Se Pehle Nahane Se Kya Hota Hai: तो चलिए जानते हैं सोने से पहले हल्का गर्म पानी या गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं. 

Shubh Ratri: रात को सोने से पहले नहाने के क्या फायदे हैं?
क्या रात में सोने से पहले नहाना चाहिए?

Sone Se Pehle Nahane Se Kya Hota Hai: कई लोगों को रात को नहाए बिना नींद नहीं आती, लेकिन क्या आप जानते हैं रात को सोने से पहले नहाने से न सिर्फ नींद अच्छी आती है, बल्कि शरीर को और कई तरह के फायदे भी होते हैं. आपकी ये आदत सेहत के साथ ही साथ मेंटल हेल्थ दोनों के लिए बेहद लाभकारी मानी जा सकती है. तो चलिए जानते हैं सोने से पहले हल्का गर्म पानी या गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं. 

क्या सोने से पहले नहाना अच्छा है?

तनाव: दिनभर का स्ट्रेस और थकान शरीर और दिमाग पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स हो सकती हैं और दिमाग शांत हो सकता है, जिससे नींद जल्दी आती है और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है.

इसे भी पढ़ें: हमेशा के लि‍ए उतर जाएगा चश्‍मा, डॉक्टर ने बताए आंखों से चश्‍मा हटाने के तरीके

ब्लड सर्कुलेशन: गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और मेटाबोलिज्म को सक्रिय रखा जा सकता  है. यह शरीर को ऊर्जा देने और शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है. अगर आप रात में सोने से पहले नहाते हैं तो ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

मांसपेशियां: दिनभर की थकान का सीधा असर हमारी मांसपेशियों और जोड़ों पर पड़ सकता है. ऐसे में सोने से पहले हल्के गर्म पानी से नहाने मांसपेशियों में हो रहे दर्द को कम किया जा सकता है और जोड़ों में हो रही जकड़न से दूर रहा जा सकता है. सोने से पहले नहाने से दर्द से राहत पाई जा सकती है.

स्किन: दिनभर की गंदगी, पसीना और धूल-मिट्टी को रात में नहाकर हटाने से स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है. आपकी ये आदत त्वचा संबंधी संक्रमण और दाने-फुंसियों को भी कम करने में मदद कर सकती है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Taking Shower At Night, Taking Shower At Night, Benefits Of Taking Shower At Night In Hindi, Health Benefits Of Taking Shower
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com