विज्ञापन
This Article is From May 12, 2024

सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले दुनिया के पहले की मरीज की मौत

सुअर की किडनी प्रत्यारोपित कराने वाले दुनिया के पहले मरीज की ट्रांसप्लांट के लगभग दो माह बाद मौत हो गई.

सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले दुनिया के पहले की मरीज की मौत
स्लेमैन के परिवार ने उनकी देखभाल करने वाली मेडिकल टीम के प्रति आभार जताया.

सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले दुनिया के पहले मरीज की ट्रांसप्लांट के लगभग दो महीने बाद मौत हो गई. मार्च में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किडनी की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित 62 वर्षीय रिक स्लेमैन में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी. अस्पताल ने उस समय इस ट्रांसप्लांट को एक मील का पत्थर करार दिया था. इसी उपलब्धि को दुनिया भर में अंगों की कमी के संभावित समाधान के रूप में देखा गया था. हालांकि अस्पताल ने शनिवार को कहा कि स्लेमैन की मौत ट्रांसप्लांट से जुड़ी नहीं है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई लहसुन पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है? जानिए इस गुणकारी सब्जी के फायदे और नुकसान

स्लेमैन के परिवार ने उनकी देखभाल करने वाली मेडिकल टीम के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के प्रयास से हमारे परिवार को रिक के साथ 7 हफ्ते और मिल गए. इस दौरान की स्मृतियां हमारे दिलो-दिमाग में हमेशा बनी रहेंगी.

किडनी प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि स्लेमैन ने दुनिया भर में अनगिनत रोगियो के दिल में एक आशा की किरण जगाई. हम जेनोट्रांसप्लांटेशन (एक प्रजाति के अंग का दूसरी प्रजाति में प्रत्यारोपण) के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए उनके विश्वास और इच्छा के लिए आभारी हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pig Kidney, Pig Kidney Transplant, Pig Kidney Transplant Update, Pig Kidney Transplant Patient Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com