विज्ञापन

Sawan 2026: कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले जरूर कर लें ये 7 हेल्थ चेक, रास्ते में नहीं होगी परेशानी

कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले ब्लड प्रेशर, शुगर, ECG समेत ये 7 जरूरी हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं. जानिए डॉक्टर इन्हें क्यों जरूरी मानते हैं,

Sawan 2026: कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले जरूर कर लें ये 7 हेल्थ चेक, रास्ते में नहीं होगी परेशानी
कांवड़ यात्रा पर जाने से पहले जरूर कर लें ये 7 हेल्थ चेक

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल कांवड़ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ धार्मिक तैयारी ही नहीं बल्कि हेल्थ चेकअप भी जरूरी है. डॉक्टरों के मुताबिक यात्रा शुरू करने से पहले कुछ जरूरी हेल्थ टेस्ट करवा लेने से रास्ते में होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा से पहले कौन-कौन से हेल्थ चेकअप करवाने चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

कावड़ यात्रा पर जाने से पहले पहले करवा लें ये 7 चेकअप

कांवड़ यात्रा से पहले ब्लड प्रेशर क्यों चेक कराना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI-Generated Image

लंबे समय तक चलने से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है. यात्रा शुरू करने से पहले ब्लड प्रेशर चेक करवा लें और ये सुनिश्चित करें कि बीपी कंट्रोल में हो.

डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर टेस्ट क्यों जरूरी है?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

कई दिनों तक चलने के लिए शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए ग्लूकोज का लेवल स्थिर रहना जरूरी होता है. ऐसे लोग जो डायबिटीज के शिकार हैं, उन्हें निकलने से पहले शुगर टेस्ट करवा लेना चाहिए और यात्रा शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.  

कांवड़ यात्रा से पहले ECG कराने की सलाह क्यों दी जाती है?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI-Generated Image

चूंकि कावड़ यात्रा के दौरान वजन के साथ लंबा चलना पड़ता है ऐसे में निकलने से पहले एक बार आपको ईसीजी करा कर दिल का हाल जान लेना चाहिए. बहुत ज्यादा शारीरिक परिश्रम और गर्मी आपके दिल पर दबाव डाल सकती है. ECG से दिल की धड़कन की अनियमितता (arrhythmias) या दिल से जुड़ी छिपी हुई बीमारियों का पता लगाने में मदद मिलती है.

पैरों और टखनों की जांच क्यों जरूरी है?

Latest and Breaking News on NDTV

कावड़ यात्रा के दौरान अक्सर ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना पड़ता है. इसलिए फ्लैट फीट, हील स्पर्स (एड़ी में दर्द वाली गांठ) या पहले से मौजूद छालों की जांच कर लें.

मांसपेशियों और जोड़ों की जांच कैसे बचा सकती है चोट से?

Latest and Breaking News on NDTV

कावड़ यात्रा के दौरान वजन के साथ चलना पड़ता है, इससे आपके घुटनों, टखनों और पीठ के निचले हिस्से पर काफी दबाव पड़ता है. ऐसे में आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपको जोड़ों में सूजन या मांसपेशियों की कमजोरी जैसी कोई समस्या न हो, जिससे सीरियस इंजरी का खतरा हो सकता है.

रेस्पिरेटरी फंक्शन टेस्ट किन लोगों को जरूर कराना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ians

यात्रा के पहले रेस्पीरेटरी फंक्शन टेस्ट करा कर देख लें. अगर आपको ब्रिदिंग इश्यू रहते हैं या फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी है तो इसे करना जरूरी है.

इलेक्ट्रोलाइट और किडनी फंक्शन टेस्ट क्यों जरूरी हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Generated Image

यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) सबसे आम जोखिमों में से एक है. गर्मी से होने वाली गंभीर थकान (heat exhaustion) से बचने के लिए अपने बेसलाइन इलेक्ट्रोलाइट्स और किडनी के काम करने की क्षमता की जांच करना जरूरी है.

तो कावड़ यात्रा पर निकलने से पहले ये जरूरी हेल्थ चेकअप करवाएं ताक‍ि आप कई स्वास्थ्य जोखिमों से बच सकते हैं और अपनी यात्रा को आरामदायक बना सकते हैं.

Also Read: 

30-40 की उम्र में क्यों बढ़ रहे हैं स्ट्रोक के मामले? न्यूरोलॉजिस्ट प्रवीण गुप्ता ने बताए 7 बड़े कारण

AI से काम आसान, लेकिन दिमाग बेकार? वैज्ञानिकों ने दी 'कॉग्निटिव सरेंडर' की चेतावनी

    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Kanwar Yatra Health Tips, Kanwar Yatra 2026, Sawan 2026
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com