Food tips for constipation: पाचन संबंधी समस्याओं में कब्ज काफी आम है जिसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. इसीलिए कब्ज से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है. कब्ज की वजह से पेट पूरी तरह साफ नहीं होता है और पूरे दिन डिसकंफर्ट महसूस होता है. मेडिकल भाषा में कहें तो बाउल मूवमेंट घट जाने से या स्टूल पास नहीं हो पाने पर कब्ज की समस्या होती है. पेट संबंधी दिक्कतों में यह बेहद आम है और हर किसी को पता होगा कि फाइबर रिच फूड खा कर कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है. हालांकि, कई बार फाइबर-रिच फूड खाने के बाद भी कब्ज की समस्या दूर नहीं होती है. ऐसी स्थिति में कुछ लैक्सटिव फूड्स को डाइट में शामिल कर के कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है.
क्या करते हैं लैक्सटिव फूड्स? (What do laxative foods do?)
फाइबर-रिच फूड खाने के बाद भी अगर कब्ज से राहत न मिले तो लैक्सेटिव फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल करें. लैक्सटिव फूड्स बाउल मूवमेंट को सही करने का काम करता है. आंतों में जाकर यह स्टूल को आगे बढ़ाता है जिससे मल को बाहर निकलने में मदद मिलती है. अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं तो लैक्सेटिव फूड को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
चिया सीड्स
ज्यादातर वेट लॉस के लिए ही लोग चिया सीड्स का सेवन करते हैं लेकिन यह आपको कब्ज से भी राहत दिला सकता है. भिगोए हुए चिया सीड्स खाने से यह शरीर में लैक्सेटिव इफेक्ट पैदा करता है जिससे स्टूल को बाहर निकलने में मदद मिलती है.
अलसी के बीज या तेल
अलसी को सुपरफूड का दर्जा दिया जाता है. कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद अलसी के बीज या तेल का सेवन कर कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है. ओमेगा और फाइबर से भरपूर होने के अलावा अलसी का लैक्सेटिव इफेक्ट भी ज्यादा होता है जिससे स्टूल को पास होने में मदद मिलती है.
आलूबुखारा या प्रूंस
सूखे हुए आलूबुखारा या प्रूंस भी कब्ज के खिलाफ कारगर होते हैं. कब्ज से राहत पाने के लिए इसे भिगोकर खाना चाहिए. सॉल्युबल फाइबर की मौजूदगी की वजह से इससे पेट प्राकृतिक रूप से साफ हो जाता है.
अंजीर
कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाने वाला अंजीर कब्ज का रामबाण इलाज माना जाता है. अंजीर को भिगो कर खाने से इसमें लैक्सेटिव इफेक्ट पैदा होता है जिससे स्टूल को पास होने में मदद मिलती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं