Peele Danto Ko Safed Karne Ka Gharelu Upay: दांतों की पीलापन छुपाने के लिए हम न जाने क्या क्या नहीं करते हैं. कई बार दांत ब्रश करने के बाद भी पीले ही नजर आते हैं और धीरे-धीरे ये पीलापन दांतों को हमेशा के लिए जकड़ लेता है. ऐसे में न सिर्फ हम दूसरों के सामने मुस्कुराने से बचते हैं बल्कि ज्यादा बात करना भी पसंद नहीं करते हैं. हालांकि दांतों का पीलापन हटाने के तरीके कई हैं. कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से दांतों को चमकदार बनाया जा सकता है. सफेद दांत हर कोई पाना चाहता है. दांतों की सफेदी (Teeth Whitening) हमारी पर्सनालिटी में भी चार चांद लगा देती है. लंबे समय तक दांतों पर पीली परत जमने से कैविटी की समस्या हो सकती है. दांतों में कैविटी (Teeth Cavity) के साथ-साथ सांसों से दुर्गंध का भी सामना करना पड़ सकता है. पीले दांतों को चमकदार सफेद बनाने की बात करें तो एक ऐसा नेचुरल कुदरती तरीका है कमाल कर सकता है.
दांतों का पीलापन हटाने के लिए नीम | Neem To Remove Yellowness of Teeth
सबसे अच्छा तरीका प्राकृतिक है नीम. इस प्राकृतिक जड़ी बूटी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. नीम आपके दांतों के लिए चमत्कार कर सकता है, क्योंकि इसमें सूजनरोधी, एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण होते हैं. यहां पीले दांतों पर नीम का इस्तेमाल करने के कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप सफेद चमकदार दांत पा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
नीम के पत्ते
कड़वी स्वाद वाली पत्तियां आपके मसूड़ों में बनने वाले प्लाक और टार्टर को खत्म करने का काम कर सकती हैं, जो सांसों की दुर्गंध का मूल कारण हैं और बाद में कैविटी को जन्म देती है. आप नीम के पत्तों के पेस्ट से ब्रश कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: सर्दियों में जल्दी से घटाना चाहते हैं अपना बॉडी फैट और लटकती तोंद तो बस 15 दिन तक कर लीजिए सुबह ये एक काम
नीम की छाल
हेल्दी दांतों के लिए आप नीम की छाल को चबा सकते हैं. यह न केवल दंत रोगों से लड़ता है, बल्कि कैविटी को भी रोक सकता है, जो आज सबसे आम दांतों की समस्या बनी हुई है. ये दांतों को चमकदार बनाने में भी मददगार है.
नीम की टहनियां
यह टीथ हेल्थ के लिए भारत में उपयोग की जाने वाली सबसे पुरानी विधियों में से एक है. मसूड़ों की बीमारियों से बचने और दांतों को सफेद करने के लिए आप नीम की टहनियों से अपने दांत साफ कर सकते हैं. नीम की टहनियां आपको अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से आसानी से मिल जाएंगी.
ये भी पढ़ें: बाल झड़ने से सिर दिखने लगा है खाली तो हफ्तेभर इस तरह लगा लीजिए ये चीज, छोटे बाल होने लगेंगे लंबे, भर जाएगा पूरा सिर
नीम पाउडर
नीम पाउडर पारंपरिक रूप से सूखे नीम के पत्तों को पीसकर बनाया जाता है. पेस्ट बनाने के लिए बस एक चम्मच नीम पाउडर में एक चम्मच बेकिंग सोडा और पानी मिलाएं. चमकदार और साफ दांत पाने के लिए इस घरेलू टूथपेस्ट से ब्रश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं