- सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
- इस मौसम में गले में खराश होना एक आम समस्या है.
- जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो गले की खराश से आराम देंगे.
Natural Remedies For Sore Throat: सर्दी का मौसम अपने साथ जितने फायदे लेकर आता है उतना ही इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. ठंड के मौसम में अक्सर सर्दी जुकाम या पॉल्यूशन के कारण बहुत सारे लोगों को गले में खराश की परेशानी रहती है. गले में खराश होना एक आम समस्या है और इसे आसानी से ठीक भी किया जा सकता है. हालांकि इस को नजरअंदाज करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं गले की खराश से राहत दिलाने वाले कुछ लाजवाब आयुर्वेदिक उपाय जो चुटकियों में आपके गले की खराश को दूर कर देंगे.
Home Remedies for Sore Throat | गले की खराश के लिए घरेलू उपाय

Photo Credit: iStock
1. मुलेठी
सर्दियों में गले के लिए मुलेठी रामबाण इलाज है. जब भी आपको गले में दर्द हो या खराश सताए तो मुलेठी चबाएं. अगर आप सीधा मुलेठी नहीं खाना चाहते तो इसे चाय में डालकर भी पी सकते हैं. मुलेठी खाने से आपके गले की खराश में काफी हद तक फायदा मिलेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. अदरक और शहद
अक्सर सर्दी जुकाम होने पर हमें अदरक वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है. वो इसलिए क्योंकि अदरक गले को आराम देने का काम करता है और जब अदरक शहद के साथ मिल जाता है तो फायदा दुगना हो जाता है. खराश दूर करने के लिए गर्म पानी में आप एक चम्मच शहद और अदरक के टुकड़े को डाल कर अच्छे से उबाल लें और फिर ये पानी पिएं. ये पानी पीने से आपको खराश में काफी ज्यादा आराम मिलेगा.

Photo Credit: iStock

Photo Credit: iStock
3. नमक पानी का गरारा
सर्दी में जब भी सूखी खांसी और गले की खराश परेशान करती है तो सबसे आसान और सबसे पहला इलाज जो ज़हन में आता है वो है नमक और पानी का गरारा. ये सबसे आसान और इफेक्टिव होम रेमेडीज़ में से एक है. इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें और पानी पी लें.ऐसा करने से आपको खराश से राहत मिलेगी.
4. नमक, हल्दी और गर्म पानी
हल्दी ढेरों बीमारियों का इलाज है और जब बात गले की आती है तो हल्दी रामबाण इलाज की तरह काम करती है. अगर आपके गले में खराश है तो आप एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं. हल्दी हर तरह के इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद करती है और इसका सेवन करने से जल्द आराम मिलता है.

5. लौंग
थोड़ा सा सेंधा नमक और लौंग का एक टुकड़ा लेकर खाएं. लौंग खाने से आपको गले की खराश में काफी हद तक राहत मिलेगी और गले का दर्द भी छू हो जाएगा.

Photo Credit: iStock
6. लहसुन
लहसुन में एंटीबक्टीरियल क्वालिटीज पाई जाती हैं जो गले की खराश और गले के दर्द को दूर करने में काफी असरदार है. सर्दियों में ज्यादातर लोग लहसुन का सेवन करते हैं क्योंकि ये सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. आप चाहें तो कच्ची लहसुन खा सकते हैं या फिर इसे भून कर भी खाया जा सकता है.

7. तुलसी और शहद की चाय
सर्दियों में अक्सर अदरक की चाय पीने से फायदा होता है ये तो आपने सुना होगा लेकिन गले में खराश की समस्या हो तो आप तुलसी और शहद की चाय भी पी सकते हैं. दरअसल तुलसी और शहद दोनों ही बरसों से आयुर्वेदिक औषधि का अहम हिस्सा रहे हैं. गले में खराश हो या फिर कफ सूख जाए तो ऐसे में तुलसी और शहद की चाय आप को राहत दिलाने का काम करती है. शहद में एंटीफंगल क्वालिटी मौजूद हैं जो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को ठीक करने में आपकी मदद करती हैं.
Thalassaemia: मां-बाप की इस कमी से होता है बच्चे को थैलेसीमिया....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं