Gale Me Dard Ke Gharelu Upay: आजकल बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी और गले में दर्द की दिक्कतें आम हैं. बहुत से लोग गले में सूजन (खांसी, सर्दी, वायरल) से जूझ रहे हैं. हालांकि यह समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन कई लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से वे जल्दी इन आम स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आते हैं. यह आमतौर पर वायरल संक्रमण, एलर्जी या पर्यावरणीय कारकों के कारण होता है. हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर तुरंत राहत पाई जा सकती है. अगर आप भी लगातार खांसी, गले में दर्द की दिक्कत झेल रहे हैं, तो यहां कुछ कारगर घरेलू उपाय हैं जो आपके लिए कमाल कर सकते हैं.
खांसी और गले के दर्द से राहत पाने के उपाय (Remedies To Get Relief From Cough And Throat Pain)
1. शहद और नींबू का मिश्रण
शहद और नींबू दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. नमक के पानी से गरारे करें
नमक के पानी से गरारे करने से गले की सूजन कम हो सकती है और खांसी से राहत मिल सकती है. एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में कई बार गरारे करें.
यह भी पढ़ें: शरीर का सामान्य ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए? कब मानते हैं डायबिटीज का संकेत? जानिए
3. अदरक की चाय
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. अदरक की चाय पीने से गले की खराश कम हो सकती है और खांसी से राहत मिल सकती है. एक इंच अदरक को कद्दूकस करके एक कप पानी में उबालें. इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं.
4. हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. हल्दी वाला दूध पीने से गले की खराश कम हो सकती है और खांसी से राहत मिल सकती है. एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं.
5. स्टीम लें
भाप लेने से गले की सूजन कम हो सकती है और खांसी से राहत मिल सकती है. एक बर्तन में गर्म पानी भरकर उसमें कुछ बूंदें नीलगिरी के तेल की डालें. अपने सिर को तौलिए से ढककर 5-10 मिनट तक भाप लें.
यह भी पढ़ें: क्या सोयबीन में दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है? जो लोग दूध नहीं पीना चाहते, वे इन चीजों से लें भरपूर कैल्शियम
6. रेस्ट करें
वायरल इंफेक्शन से पूरा शरीर पस्त है, तो पर्याप्त आराम करने से आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी. इसलिए जब तक आपको राहत न मिले पर्याप्त आराम करें.
7. हाइड्रेटेड रहें
खासी करके गला ड्राई हो जाता है, जिससे गले में दर्द की दिक्कत बढ़ जाती है. खूब पानी पीने से आपके गले को नम रखने और खांसी से राहत दिलाने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: गर्म दूध में आधा चम्मच घी मिलाकर पीने से जो होगा आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं
8. मसालेदार भोजन से बचें
मसालेदार भोजन गले में जलन पैदा कर सकता है और खांसी को बढ़ा सकता है. जब तक आपको राहत न मिले आपको स्पाइसी खाना खाने से बचना चाहिए.
Watch Video: क्या है वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं