How To Reduce Fat in Hindi: बच्चे से लेकर बड़ों तक में मोटापा बढ़ने की समस्या एक आज के समय की एक आम समस्या में से एक है. सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में ये समस्या बढ़ जाती है. क्योंकि इस दौरान हम ज्यादा कैलोरी वाले फूड का सेवन करते हैं. और फिजिकल एक्टिविटीज भी कम हो जाती है. अगर आप भी मोटापा कम करना चाहते हैं, तो अपने रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करके ऐसा कर सकते हैं. आपको बता दें कि मोटापा न केवल हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह रोगों से लड़ने की क्षमता को भी कमजोर करता है. तो चलिए जानते हैं वजन को कम करने के लिए क्या बदलाव करें.
वजन को कैसे कंट्रोल में रखें- Vajan Ko Kaie Control Kare:
1. गुनगुना पानी-
सुबह की शुरूआत हमेशा हेल्दी तरीके से करना चाहिए. बहुत से लोग सुबह खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. अगर आप अपने वजन को कम और शरीर को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- PM Modi ने बताया मोटापे को कैसे करें खत्म, युवाओं को रखना चाहिए किन बातों का ख्याल

2. फिजिकल एक्टिविटी-
शरीर को फिट रखने के लिए डाइट के साथ एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है. अगर आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो योग, स्ट्रेचिंग, या हल्की-फुल्की कसरत का सहारा ले सकते हैं. वॉक या किसी भी फिजिकल एक्टिविटी को रूटीन में शामिल करना शरीर को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है.
3. मौसमी फल-
हर मौसम के अपने मौसमी फल होते हैं. फलों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं और खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो मौसमी फलों को डाइट में जरूर शामिल करें.
4. जंक फूड्स से दूरी-
आज के समय में बड़े से लेकर छोटे तक जंक फूड्स खाना पसंद करते हैं. रिफाइंड और प्रोसेस्ड का सेवन मोटापे का कारण बनता है. अगर आप भी वजन को कम करना चाहते हैं, तो इन चीजों से दूरी बनाएं.
Lungs Importance: सांस लेने से परे फेफड़े करते हैं ये अद्भुत काम जो आप नहीं जानते होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं