Bina Bhigoye Nuts Ke Nuksan: हम सभी हेल्दी रहने के लिए पोषण से भरपूर चीजें खाने पर जोर देते हैं. हालांकि, कुछ फूड्स को सही तरीके से तैयार करना और फिर खाना बेहद जरूरी होता है. कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें बिना भिगोए खाने से उनका पोषण कम हो सकता है या ये आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं. हालांकि कई बार ऐसी गलतियां कुछ नट्स के साथ भी करते हैं. कुछ चीजों को बिना भिगोए अच्छे से ज्यादा नुकसान कर सकता है. अगर आपको भी जानने की उत्सुकता है कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें कभी भी बिना भिगोए नहीं खाना चाहिए, तो इस लेख में हम उन तीन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बिना भिगोए खाना हानिकारक हो सकता है.
इन 3 चीजों को बिना भिगोए क्यों न खाएं? | Why Not Eat These 3 Things Without Soaking Them?
1. बादाम
बादाम को सुपरफूड माना जाता है, लेकिन इसे बिना भिगोए खाने से इसके पोषक तत्व पूरी तरह से अवशोषित नहीं हो पाते. बादाम की बाहरी परत (जिसे पेलिका कहा जाता है) में टैनिन पाया जाता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भिगोने के फायदे:
- टैनिन हट जाता है, जिससे पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाते हैं.
- पाचन में सुधार होता है. बादाम को भिगोने से यह सॉफ्ट हो जाता है, जिससे इसे चबाना और पचाना आसान होता है.
2. किशमिश
किशमिश सूखे अंगूर से बनती है और इसमें नेचुरल शुगर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं. हालांकि, किशमिश को बिना भिगोए खाने से इसकी बहुत ज्यादा शुगर आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में अगर इस तरह खाएंगे अंजीर, तो पलट जाएगी शरीर की काया, फायदे इतने कि यकीन करना मुश्किल
भिगोने के फायदे:
- इसमें मौजूद एक्स्ट्रा शुगर संतुलित हो जाती है.
- यह पाचन में आसानी प्रदान करता है.
- भिगोई हुई किशमिश शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है और एंटीऑक्सीडेंट्स को एक्टिव करती है.
3. चना
चना प्रोटीन और फाइबर का एक शानदार स्रोत है, लेकिन इसे बिना भिगोए खाना मुश्किल हो सकता है. कच्चा या बिना भिगोया हुआ चना न केवल पचने में भारी होता है, बल्कि यह पेट में गैस और असहजता पैदा कर सकता है.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में लौकी का जूस पीने से चमत्कारिक फायदे जान एक दिन भी नहीं करेंगे मिस, आज से ही शुरू कर देना चाहिए पीना
भिगोने के फायदे:
- चने की कठोरता कम हो जाती है, जिससे यह पचने में आसान हो जाता है.
- इसमें मौजूद फाइटिक एसिड लेवल कम हो जाता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालता है.
- अंकुरित चने के रूप में सेवन करने से इसके पोषक तत्वों की क्वालिटी और भी बढ़ जाती है.
इन बातों का रखें ध्यान:
- भिगोने के लिए साफ पानी का उपयोग करें.
- गर्मियों में चीजों को भिगोने के बाद फ्रिज में रखें ताकि यह खराब न हों.
भिगोने के समय के अनुसार चीजों का सेवन करें:
- बादाम: 6-8 घंटे
- किशमिश: 2-3 घंटे
- चना: 8-10 घंटे या पूरी रात
बादाम, किशमिश और चने जैसे फूड्स अगर सही तरीके से भिगोकर खाए जाएं तो इनके पोषक तत्वों का भरपूर लाभ मिलता है. इन्हें बिना भिगोए खाना आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं