How To Cure Mouth Ulcers Fast: आपने कई लोगों को अक्सर ये कहते हुए सुना होगा कि उन्हें मुंह में या जीभ छाले हो गए हैं. वैसे दिखने में तो यह बहुत छोटा होता है, लेकिन इसका दर्द बहुत बड़ा होता है. छाला होने पर न तो कुछ ठीक से खाया जाता है और न ही पानी पीना आसान होता है. मिर्च-मसाले वाली चीजें तो दूर, सादा खाना खाने में भी आंसू आ जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो फिक्र करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. योग गुरु बाबा रामदेव ने मुंह के छालों को तुरंत ठीक करने का एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय बताया है. तो चलिए जानते हैं वो उपाय.
क्यों होते हैं मुंह में छाले? (Muh Mein Chale Hone Ke Karan)
बाबा रामदेव के मुताबिक, मुंह के छाले का कारण है पित्त बनना. आपको बता दें कि हमारे शरीर का सिस्टम अंदर से जुड़ा हुआ है. जब हमारे पेट में गड़बड़ी होती है, कब्ज (constipation) की समस्या होती है या पेट की गर्मी बढ़ जाती है, तो इसका सीधा असर हमारे मुंह में छालों के रूप में दिखाई देता है. इसके अलावा शरीर में विटामिन की कमी या बहुत ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना खाने से भी कई बार हो जाते हैं.
बाबा रामदेव ने बताया मुंह के छाले का अचूक उपाय- (Baba Ramdev Mouth Ulcer Remedy)
- वीडियो में बाबा रामदेव ने बताया है कि अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं, तो आप सबे पहले नीला थोथा लेना है, इसे तवे पर डालें और हल्का सा ब्राउन होने दें.
- आप नीला थोथा को एलोवेरा जेल में मिलाएं और इसे मुंह में कुछ मिनट के लिए रखें. इसके बाद कुल्ला कर लें.
- अगर आपके मुंह में अल्सर हैं, तो आपको एलोवेरा का पल्प लेना है और उसे मुंह में कुछ देर तक घूमाएं. शुरूआत में जलन होगी लेकिन बाद में ये जलन को दूर कर मुंह को एकदम फ्रेश कर देता है.
ये भी पढ़ें- क्या दही और प्रोबायोटिक्स से कम हो सकता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा-स्टडी में बड़ा खुलासा
मुंह में बार-बार छाले क्यों हो रहे हैं, कहीं ये शरीर में पित्त बढ़ने के लक्षण तो नहीं, जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं