विज्ञापन

दवा खरीदने वालों के लिए राहत! सरकार ने 39 मेडिसिन की कीमतें कीं तय, देखें पूरी लिस्ट

हाल ही में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने आम जनता को राहत देते हुए 39 नई दवाओं के रीटेल प्राइज को कम किया है. जिसके बाद कंपनिया या मेडिकल स्टोर इन दवाओं को तय कीमत से ज्यादा पर नहीं बेच सकेंगे.

दवा खरीदने वालों के लिए राहत! सरकार ने 39 मेडिसिन की कीमतें कीं तय, देखें पूरी लिस्ट
मरीजों को मिलेगी सस्ती दवाएं, तय हो गई नहीं कीमतें.
NDTV

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने हाल ही में आम जनता को राहत देते हुए कुल 39 दवाओं की रीटेल प्राइज तय कर दिए हैं. औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 (DPCO-2013) के तहत जारी आदेश के तहत अब इन दवाओं पर तय कीमत से अधिक एमआरपी नहीं रखी जा सकेगी. अगर इस पर जीएसटी लागू किया जाएगा तो इसे निर्धारित किए गए प्राइज के ऊपर अलग से जोड़ा जा सकेगा.

इन 39 दवाओं में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट रोग, संक्रमण (एंटीबायोटिक), आंखों की दवाएं, पेन किलर, कैंसर और एचआईवी, मिर्गी और विटामिन डी की कमी जैसी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम तय किए गए हैं. हर दवा की प्रति गोली, कैप्सूल, मिलीलीटर या वायल के हिसाब से कीमत तय की गई है

आइए जानते हैं कौन सी दवाएं हुई सस्ती

ब्लड प्रेशर की दवाएंAmlodipine, Telmisartan, Bisoprolol, Nebivolol, Olmesartan आदि के कई कॉम्बिनेशन
डायबिटीज की दवाएंDapagliflozin, Empagliflozin, Sitagliptin, Metformin, Glimepiride के कॉम्बिनेशन
एंटीबायोटिकAmoxicillin + Clavulanate
हृदय रोगAspirin, Atorvastatin, Clopidogrel के कॉम्बिनेशन
आंखों की दवाएंEye Drops और Ophthalmic Solutions
कैंसर की दवाImatinib Oral Solution
एचआईवी की दवाDarunavir + Ritonavir + Dolutegravir Kit
स्ट्रोक/हार्ट अटैक में इस्तेमाल होने वाला इंजेक्शनTenecteplase Injection

Amlodipine + Telmisartan + Metoprolol Tablet ₹12.03 प्रति गोली
Amoxicillin + Clavulanate Dispersible Tablet₹27.31 प्रति गोली
Aspirin + Atorvastatin Capsule ₹3.67 प्रति कैप्सूल
Dapagliflozin + Telmisartan Tablet ₹19.30 प्रति गोली
Vitamin D3 Oral Solution₹15.88 प्रति मिलीलीटर
Tenecteplase 50 mg Injection ₹60,238.27 प्रति वायल

मरीजों को क्या लाभ होगा?

  • दवा कंपनियां तय कीमत से अधिक एमआरपी नहीं रख सकेंगी.

  • नई दवाएं अधिक किफायती दर पर उपलब्ध होंगी.

  • मरीजों को जरूरी दवाएं उचित कीमत पर मिल सकेंगी.

  • दवा बाजार में कीमतों पर नियंत्रण और पारदर्शिता बढ़ेगी.


दवा कंपनियों के लिए नियम

  • जिन कंपनियों के लिए यह कीमत तय की गई है, वे इससे अधिक कीमत नहीं वसूल सकतीं.
  • यदि कोई दूसरी कंपनी अगले 12 महीनों के भीतर यही नई दवा बाजार में लाती है, तो उसे भी इसी तय कीमत या उससे कम पर दवा बेचनी होगी.
  • कंपनियों को निर्धारित समय के भीतर NPPA के पोर्टल पर आवश्यक जानकारी और मूल्य सूची जमा करनी होगी.
  • नियमों का उल्लंघन करने पर DPCO-2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अतिरिक्त वसूली गई राशि ब्याज सहित वापस करनी पड़ सकती है.


NPPA द्वारा जारी सूची में शामिल 39 दवाओं/फॉर्मूलेशन के नाम इस प्रकार हैं

1. एम्लोडिपिन + टेल्मिसार्टन + मेटोप्रोलोल सक्सिनेट (Extended Release) टैबलेट


2. एमोक्सिसिलिन + पोटेशियम क्लैवुलानेट डिस्पर्सिबल टैबलेट


3. एमोक्सिसिलिन + पोटेशियम क्लैवुलानेट टैबलेट


4. एस्पिरिन (Gastro-Resistant) + एटोरवास्टेटिन कैप्सूल


5. एस्पिरिन + एटोरवास्टेटिन + क्लोपिडोग्रेल कैप्सूल


6. एटोरवास्टेटिन + एज़ेटिमाइब टैबलेट (20 mg + 10 mg)


7. एटोरवास्टेटिन + एज़ेटिमाइब टैबलेट (10 mg + 10 mg)


8. एटोरवास्टेटिन + क्लोपिडोग्रेल टैबलेट (10 mg + 75 mg)


9. एटोरवास्टेटिन + क्लोपिडोग्रेल टैबलेट (20 mg + 75 mg)


10. बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट + टेल्मिसार्टन टैबलेट (5 mg + 40 mg)


11. बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट + टेल्मिसार्टन टैबलेट (2.5 mg + 40 mg)


12. सेटिरिजिन हाइड्रोक्लोराइड ड्रॉप्स


13. क्लोबाज़म ओरल सस्पेंशन


14. डापाग्लिफ्लोजिन + टेल्मिसार्टन टैबलेट


15. एम्पाग्लिफ्लोजिन + सिटाग्लिप्टिन + मेटफॉर्मिन (ER) टैबलेट (10 mg)


16. एम्पाग्लिफ्लोजिन + सिटाग्लिप्टिन + मेटफॉर्मिन (ER) टैबलेट (25 mg)


17. नेबिवोलोल हाइड्रोक्लोराइड + एम्लोडिपिन टैबलेट


18. ओल्मेसार्टन मेडोक्सोमिल + एम्लोडिपिन टैबलेट


19. फिनाइलएफ्रिन + क्लोरफेनिरामिन + बोरिक एसिड + हाइड्रॉक्सीप्रोपाइल मिथाइल सेलुलोज आई ड्रॉप्स


20. पोलमाकॉक्सिब + पैरासिटामोल टैबलेट


21. टेल्मिसार्टन + क्लोर्थालिडोन टैबलेट (40 mg + 12.5 mg)


22. टेल्मिसार्टन + क्लोर्थालिडोन टैबलेट (80 mg + 12.5 mg)


23. टेल्मिसार्टन + क्लोर्थालिडोन टैबलेट (40 mg + 6.25 mg)


24. टेल्मिसार्टन + सिल्निडिपिन टैबलेट


25. टेल्मिसार्टन + सिल्निडिपिन + क्लोर्थालिडोन टैबलेट


26. टॉर्सेमाइड + स्पाइरोनोलैक्टोन टैबलेट


27. ट्रिप्सिन–काइमोट्रिप्सिन + एसीक्लोफेनाक + पैरासिटामोल टैबलेट


28. विटामिन D3 ओरल सॉल्यूशन


29. टेनेक्टेप्लेस (TNK-tPA) इंजेक्शन


30. नेटार्सुडिल + लैटानोप्रोस्ट ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन


31. इमैटिनिब ओरल सॉल्यूशन


32. एम्लोडिपिन + बिसोप्रोलोल + टेल्मिसार्टन टैबलेट (2.5 mg)


33. एम्लोडिपिन + बिसोप्रोलोल + टेल्मिसार्टन टैबलेट (5 mg)


34. नेपाफेनैक + मोक्सीफ्लॉक्सासिन ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन


35. डारुनाविर + रिटोनाविर + डोलुटेग्राविर टैबलेट किट (कॉम्बीकिट)


36. क्लोपिडोग्रेल + एस्पिरिन + एटोरवास्टेटिन कैप्सूल


37. ग्लिमेपिराइड + वोग्लिबोज + मेटफॉर्मिन (SR) टैबलेट


38. सिटाग्लिप्टिन + मेटफॉर्मिन + ग्लिमेपिराइड टैबलेट (2 mg ग्लिमेपिराइड)


39. सिटाग्लिप्टिन + मेटफॉर्मिन + ग्लिमेपिराइड टैबलेट (1 mg ग्लिमेपिराइड)

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक का खतरा 31% तक कर सकती हैं कम मजबूत मसल्स! नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medicine Price Control List, Medicine Price Fixed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com