Lambi Umar Kaise Jiye Longevity Tips: लंबी उम्र जीने की कोई घुट्टी नहीं है, लेकिन कुछ लोग लंबे समय तक जीने के लिए अपनी लाइफस्टाइल पर काफी ध्यान देते हैं, जिससे उनकी लाइफ क्वालिटी और उम्र बढ़ जाती है. सवाल ये है कि वे लोग ऐसा क्या करते हैं जिससे कि उनकी उम्र बढ़ जाती है और वे लंबे समय तक जवां दिखाई देते हैं. कुछ लोग अपनी डाइट और खानपान में भी बदलाव कर लंबा जीने की कोशिश करते हैं. हालांकि ऐसे कई लोगों के उदाहरण हैं जो लंबी उम्र जीने में कामयाब हुए हैं. दीर्घायु जीवन का आनंद उठाना एक प्राइमरी ह्यूमन जरूरत है. हेल्दी और खुशहाल जीवन जीने के लिए अच्छी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, मानसिक शांति और सकारात्मक विचार बहुत जरूरी हैं.
लॉन्गिटिविटी के लिए बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना, संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम करना और सकारात्मक सोचना लंबे जीवन का राज है ये हम सभी जानते हैं. कई लोग हैं जो लंबी उम्र जीने के टिप्स (Tips to live a long life) और तरीके बताते हैं ऐसी एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर का नाम है मिल्ड्रेड किर्शेनबाम, जिनकी खुद की उम्र 101 साल है. महिला ने अपनी 100 साल की उम्र पार करने के बाद एक किताब लिखी है कि लंबा जीवन कैसे जिएं और किताब में लंबी उम्र जीने के सीक्रेट बताए गए हैं. तो चलिए जानते हैं एक एक करके.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लंबी उम्र जीने के लिए 101 साल की महिला ने बताए सीक्रेट | 101 Year Old Woman Reveals Secret To Live a Long Life
आपको बता दें मिल्ड्रेड 9 बच्चों की दादी हैं और उन्हें लॉन्ग लाइफ के लिए ऐसे टिप्स बताए हैं जिन्हें कोई भी फॉलो कर सकता है.
1. घूमने जाएं
बहुत से लोगों को ये सुनकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन 101 साल की मिल्ड्रेड किर्शेनबाम ने बताया कि अगर आप घूमते हैं तो आपकी उम्र लंबी हो सकती है, क्योंकि अगर आप ट्रैवलिंग करते हैं तो आपका मन खुश और शांत रहता है, जो लंबी उम्र जीने का मंत्र है. बुढ़ापे में लोग घर से बाहर निकलना बंद कर देते हैं, लेकिन मिल्ड्रेड का मानना है कि ऐसा करना गलत है. हर उम्र में घूमना और प्रकृति के करीब रहना आपको लंबी उम्र प्रदान करने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: सोने से पहले लौंग का ये उपाय करेगा इन परेशानियों को दूर, जान लीजिए इस्तेमाल करने का आसान तरीका
2. हंसते रहना
हमेशा हंसते रहने से उम्र लंबी होती है ऐसा मिल्ड्रेड किर्शेनबाम का कहना है. उनका मानना है कि खुश रहने और हंसने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए. हमेशा बेवजह हंसते रहिए. जीवन में निराश होने का कोई मतलब नहीं है.
3. गुस्सा बिल्कुल न करें
101 साल की मिल्ड्रेड का कहना है कि उनकी पति से रोज किसी न किसी बात पर लड़ाई होती थी, लेकिन उन्होंने कभी गुस्सा नहीं किया और बातचीत करती थी और चीजों को ठीक करने पर काम करती थी, ताकि किसी बात को लेकर गुस्सा और नाराजगी न रहे और नेगेटिव विचार न रहें.
How To Turn White Hair To Black | सफेद बालों को हमेशा के लिए काला कैसे करें? बाल होंगे जड़ों से काले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं