Best Contraceptive in Hindi: अनचाही प्रेग्नेंसी चिंता का विषय हो सकती है. सही जानकारी और उचित गर्भनिरोधक उपाय अपनाकर इसे प्रभावी रूप से रोका जा सकता है, लेकिन बदलते लाइफस्टाइल का असर महिलाओं की आदतों पर भी दिख रहा है. स्मोकिंग और अल्कोहल पीना अब महिलाओं में भी आम होता जा रहा है. ऐसे में प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए हार्मोनल गर्भनिरोधक लेना सही नहीं माना जा सकता है. डॉक्टर अमृता राजदान कौल स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुसार जो महिलाएं ड्रिंक करती हैं या जिनके मल्टीपल पार्टनर हैं उन्हें हार्मोनल गर्भनिरोधक लेने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि यह देने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि उनका लिवर ठीक है या नहीं या वह स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करती हैं या नहीं.
अगर आप स्मोकिंग या ड्रिंकिंग करती हैं और तब हार्मोनल गर्भनिरोधक ले रही हैं, तो डॉक्टर अमृता राजदान के अनुसार स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन हार्मोन्स के डिस्ट्रिब्यूशन और मेटाबोलिज्म को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है. ऐसे में अगर आप इन्हें लेती हैं, तो गर्वनिरोध के बजाय आपके शरीर को कई तरह के साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया यह आदतें महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं.
सबसे अच्छा गर्भनिरोधक कौन सा है? | How To Choose The Right Birth Control
अगर आप अपना लाइफस्टाइल नहीं बदलना चाहती हैं, तो डॉक्टर के मुताबिक आप कॉपर टी या आईयूडी की मदद ले सकती हैं. यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, इसमें कोई हार्मोन नहीं होता है और यह अपना काम धीरे-धीरे करता है. दूसरा, डॉक्टर ने बताया अगर आपके मुटलिपल पार्टनर हैं, तो कॉन्डम या डाइफ्रैम का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. यह न केवल गर्भनिरोध में मदद कर सकते हैं, बल्कि यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) से भी बचाव करवा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Bujho To Jane: किस देश को कहा जाता है काला सोना?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं