आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सेहतमंद रहना हर किसी की जरूरत बन गई है. लोग अब दवाइयों की जगह प्राकृतिक तरीकों को अपनाने लगे हैं, जिसमें योग सबसे प्रभावी और आसान उपाय माना जाता है. योग न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देता है. खास बात यह है कि रोजाना कुछ मिनट योग के लिए निकालने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है. इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने पादहस्तासन को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें इसके फायदे और सावधानियों के बारे में बताया गया है.
आयुष मंत्रालय ने पादहस्तासन के अभ्यास को क्रमानुसार समझाया है-
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस पोस्ट के कैप्शन में आयुष मंत्रालय, "आगे की ओर झुकें, गहराई से खिंचाव करें और उस जादू को महसूस करें. यह आसन आपकी रीढ़ को लचीला बनाता है, पाचन को बेहतर करता है और महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से सहारा देता है."
ये भी पढ़ें: जांघों में जमा फैट को मक्खन की तरह पिघला देंगे ये योगासन, बस हर रोज 20 मिनट कर लीजिए ये काम
बता दें कि पादहस्तासन में व्यक्ति खड़े होकर धीरे-धीरे आगे की ओर झुकता है और हाथों से पैरों को छूता है. यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, जिससे पोस्चर में सुधार होता है और कमर दर्द में राहत मिलती है. इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे गैस और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. महिलाओं के लिए भी यह आसन काफी लाभकारी बताया गया है; खासकर मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों में इससे आराम मिल सकता है.
इस पोस्ट में आयुष मंत्रालय ने इस आसन को करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियों की भी जानकारी दी है. पोस्ट में बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति को हृदय संबंधी समस्या, गंभीर पीठ दर्द, हर्निया, अल्सर, ग्लूकोमा, मायोपिया या चक्कर आने की समस्या है, तो उसे यह आसन नहीं करना चाहिए.
मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि योग करते समय हमेशा अपनी क्षमता का ध्यान रखें. जबरदस्ती या जरूरत से ज्यादा खिंचाव शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हर व्यक्ति को अपनी सुविधा और गति के अनुसार ही योग करना चाहिए.
Watch Video: मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | How to Lose Weight | Motapa Kaise Kam Kare
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं