How to Remove Ear Wax Naturally: हमारे शरीर में कान नेचुरल सेल्फ क्लीनिंग मैकेनिज्म से लैस होते हैं. अब आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि कान को तो साफ करना पड़ता है. तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. दरअसल ईयर वैक्स हमारे कान में बाहर की गंदगी को कान के पर्दे के पास जाने तक रोकने में मदद करता है. लेकिन कई लोगों के कान में मैल ज्यादा जमा होती है, जिसकी वजह से कुछ लोगों को सुनने में दिक्कत, खुजली और दूसरी तरह की समस्या हो सकती है. बता दें कि कान में बार-बार मैल जमने से एलर्जी, इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है. क्योंकि लोग कानों को साफ करने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं जो इसकी वजह बनती है. आइए जानते हैं कि कान में बार-बार मैल जमने की वजह और कानों को साफ करने का सही तरीका क्या है.
कान में बार-बार मैल क्यों जमता है ( Kaan me Baar-Baar Gandagi Kyu jamti hai)
- अगर कान में ज्यादा मैल जम जाता है, तो यह ईयर कैनाल को ब्लॉक कर सकता है, जिससे सुनने में परेशानी हो सकती है.
- बता दें कि कुछ लोगों में ईयर वैक्स ज्यादा बनता है, जिससे यह बार-बार जम सकता है.
- कई बार कान को साफ करने के लिए ईयरबड्स या दूसरी चीजों से साफ करते हैं तो गंदगी कान के अंदर चला जाता है.
- अगर आप ज्यादा धूल वाले एरिया में रहते हैं तो इसकी वजह से भी कान में ज्यादा मैल जमा हो जाती है.
- ज्यादा पसीना आना, स्विमिंग या नहाने के बाद कानों में पानी चले जाने से वैक्स जमा हो सकता है.
कान को कैसे साफ करें ( How to Remove Ear Wax)
- कान के पर्दे को बचाने के लिए जो वैक्स बनता है वो खुद ही बाहर आ जाता है, इसलिए इसे बार-बार ईयरबड्स से साफ ना करें. ऐसा करने से कान का मैल अंदर जा सकता है.
- कान में अगर मैल जमा है तो आप डॉक्टर से पूछ कर ईयर ड्रॉप्स को जमा कर सकते हैं. जो मैल को नरम करके बाहर निकालने में मदद करता है.
- ईयरबड्स, हेयरपिन या अन्य चीजों का इस्तेमाल करने से मैल अंदर चला जाता है और कानों को नुकसान भी पहुंच सकता है. इसलिए इनसे बचना चाहिए.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं