विज्ञापन

तंबाकू की लत कितने दिन में छूट जाती है, डॉक्‍टर से जानें तंबाकू छुड़ाने के लिए क्या करें और तंबाकू छोड़ने के क्या फायदे हैं?

Tobacco Tips: डॉक्टर कहते हैं कि टोबैको यानि तंबाकू के एडिक्शन से कुछ लोग निकल नहीं पाते. जिस वजह से करीब 8 मिलियन डेथ हर साल होती है.

तंबाकू की लत कितने दिन में छूट जाती है, डॉक्‍टर से जानें तंबाकू छुड़ाने के लिए क्या करें और तंबाकू छोड़ने के क्या फायदे हैं?
Tobacco Tips: तंबाकू की लत कितने दिन में छूट जाती है.

तंबाकू सुनने में भले ही छोटा शब्द लगे लेकिन ये शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है. अपोलो के Dr. Prof SVS Deo ने बताया तंबाकू छुड़ाने का आसान तरीका. डॉक्टर कहते हैं कि टोबैको यानि तंबाकू के एडिक्शन से कुछ लोग निकल नहीं पाते. जिस वजह से करीब 8 मिलियन डेथ हर साल होती है और 1 मिलियन डेथ सेकंड हैंड स्मोकिंग की वजह से होती है. आज के समय में लगभग 35 मिलियन बच्चे हर साल तंबाकू एडिक्शन में फंस जाते हैं दुनिया भर में. 25% जो कैंसर से आज जो हो रहा है इंडिया में वो तंबाकू की वजह से हो रहा है.

डॉक्टर का कहना है कि अवेयरनेस बहुत जरूरी है और आजकल के अलग-अलग तरीके का तंबाकू प्रोडक्ट्स मार्केट में आ रहा है. स्मोकलेस तंबाकू स्मोकिंग, शीशा, हुका बार, टी सिगरेट्स.  इसलिए हर पेरेंट्स अवेयर रहना चाहिए इस प्रोडक्ट्स को लेकर. आपके बच्चे कैसा कर रहे हैं, कैसे लोग इसमें फंस जाते हैं और इसके नुकसान का अवेयरनेस बहुत जरूरी है.  

तंबाकू की लत कितने दिन में छूट जाती है- (How many days does it take to get rid of tobacco addiction)

तंबाकू की लत पूरी तरह छूटने में समय लगता है, लेकिन शुरुआती और सबसे मुश्किल लक्षण कुछ हफ्तों (2-4 हफ्ते) तक रहते हैं, जिसमें पहले 3 दिन सबसे कठिन होते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

तंबाकू की लत कैसे छुड़ाएं- (How to get rid of tobacco addiction)

तंबाकू- निकोटिन की लत छुड़ाने के लिए आप निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी का सहारा ले सकते हैं जैसे, निकोटिन गम और पैच, अपने परिवार को बताएं, वो आपकी मदद करेंगे, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.

तंबाकू छोड़ने के क्या फायदे हैं- (What are the benefits of quitting tobacco)

तम्बाकू छोड़ने के कई फायदे हैं, जिनमें ब्लड प्रेशर सामान्य होना, लंबे समय में जोखिम कम होना जैसे कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक का खतरा, सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होना. बेहतर स्वाद व गंध शामिल आदि.  

ये भी पढ़ें-  पीरियड के दर्द ने हालत कर दी है खराब, तो न्यूट्रिशनिस्ट द्वारा बताए इस नुस्खे को करें ट्राई, झट से मिलेगा आराम

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com