विज्ञापन

सिर्फ सनस्क्रीन नहीं, टैनिंग और स्किन डैमेज से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें

गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें.

सिर्फ सनस्क्रीन नहीं, टैनिंग और स्किन डैमेज से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें
स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं.
NDTV

सिर्फ सेहत ही नहीं, तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर हमारी स्किन पर भी दिखाई देता है. बाहर निकलते ही सूरज की तेज किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे टैनिंग, रूखापन और स्किन का रंग फीका पड़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं. खासतौर पर यूवी किरणें स्किन के लिए ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती हैं. यही वजह है कि लोग गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्किन एक्सपर्ट के अनुसार सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं होता. स्किन को धूप से बचाने के लिए रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतों को बदलना भी जरूरी होता है. 

डॉक्टरों के अनुसार, टैनिंग तब होती है जब हमारी स्किन तेज धूप से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में मेलेनिन बनाने लगती है. मेलेनिन स्किन को रंग देने वाला एक प्राकृतिक तत्व है, जो सूरज की किरणों से बचाने में मदद करता है. लेकिन जब धूप ज्यादा तेज हो जाती है और स्किन लंबे समय तक उसके संपर्क में रहती है, तो स्किन का रंग गहरा होने लगता है. इसके अलावा, ज्यादा धूप से स्किन पर समय से पहले उम्र के निशान, झुर्रियां और दाग-धब्बे भी नजर आ सकते हैं.

कैसे करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल-

स्किन एक्सपर्ट का कहना है कि सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है. कई लोग घर से निकलते समय आखिरी मिनट पर सनस्क्रीन लगाते हैं, जबकि इसे बाहर जाने से कुछ समय पहले लगाना बेहतर माना जाता है. अगर आप लंबे समय तक धूप में रहने वाले हैं या ज्यादा पसीना आ रहा है, तो कुछ घंटों बाद इसे दोबारा लगाना चाहिए. इसे सिर्फ चेहरे पर नहीं, बल्कि गर्दन, हाथ, कान और पैरों जैसे खुले हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए, क्योंकि ये हिस्से भी धूप से प्रभावित होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका. (Image NDTV)

टैनिंग से बचने के लिए क्या करें- 

गर्मियों में धूप से बचने का सबसे आसान तरीका है कि तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचा जाए. दिन के बीच के समय यानी दोपहर में सूरज की किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं. इस समय ज्यादा देर तक बाहर रहने से स्किन पर टैनिंग और जलन की समस्या बढ़ सकती है. अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो कोशिश करें कि सीधे धूप में कम रहें और छांव का इस्तेमाल करें. इससे स्किन पर पड़ने वाला धूप का असर कम हो सकता है.

अक्सर लोग धूप से सिर्फ चेहरे को बचाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन हाथ, गर्दन और पैर भी धूप की चपेट में आते हैं. इसलिए बाहर जाते समय पूरी बांह के हल्के कपड़े पहनना, टोपी लगाना, छाता इस्तेमाल करना या सनग्लास पहनना फायदेमंद हो सकता है. ये तरीके स्किन को सीधे सूरज की किरणों से बचाने में मदद करते हैं.

हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं-

स्किन की अच्छी सेहत के लिए खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी है. गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. इसके अलावा फल, सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन स्किन को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है. तरबूज, खीरा, संतरा और हरी सब्जियां जैसे फूड्स शरीर को जरूरी पोषण देते हैं.

ये भी पढ़ें- चमकदार दांतों के पीछे का सच, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 बड़ी मिस्टेक्स?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanning And Sun Burn Solution, Sunscreen Lagane Ka Sahi Tareeka, Sunscreen Lagane Ka Sahi Tarika, Skin Damage Tips, Skin Diet Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com