विज्ञापन

IPL 2027: ब्रेंडन मैकुलम बनने जा रहे हैं CSK के नए हेड कोच? धोनी, गायकवाड़, काशी और रूपा लेंगी फैसला

दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच ब्रेंडन मैकुलम सीएसके के अगले हेड कोच बन सकते हैं. क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के दौरान अपने कोच को मुक्त करने के लिए तैयार है.

IPL 2027: ब्रेंडन मैकुलम बनने जा रहे हैं CSK के नए हेड कोच? धोनी, गायकवाड़, काशी और रूपा लेंगी फैसला
धोनी और ब्रेंडन मैकुलम

आईपीएल का 20वां सीजन कई मामलों में यादगार बनने वाला है. कई टीमों के खिलाड़ी अभी से बदलने लगे हैं. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को लेकर खबर आ रही है कि वह अगले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से नहीं बल्कि किसी दूसरी टीम की तरफ से शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं. इस लिस्ट में जो सबसे आगे टीमें चल रही हैं. उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम शामिल है. यहीं नहीं 20वें सीजन से पहले सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी नाता तोड़ लिया है. वह इंग्लैंड के रेड बॉल फॉर्मेट के कोच बन गए हैं. आगामी सीजन से पहले टीम को एक नए कोच की दरकार है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन के मुताबिक आगामी सीजन से पहले सीएसके की कोचिंग के लिए कई विदेशी विशेषज्ञों ने संपर्क साधा है. उन्होंने कहा, 'हमने फिलहाल इस पर विचार करना शुरू नहीं किया है. सबसे पहले हम एक कोच नियुक्त करेंगे. हमें कई इच्छुक उम्मीदवारों के फोन आए हैं. हम इसपर बैठकर अंतिम निर्णय लेंगे.'

धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के सलाह मशवरा से होगा नए कोच का चयन 

काशी विश्वनाथन और सीएसके की पूर्णकालिक निदेशक रूपा गुरुनाथ के अलावा एमएस धोनी एवं मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ सलाह मशवरा के बाद नए कोच का चयन किया जाएगा. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच ब्रेंडन मैकुलम सीएसके के अगले हेड कोच बन सकते हैं. क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) आईपीएल के दौरान अपने कोच को मुक्त करने के लिए तैयार है. 

फ्लेमिंग 2009 से थे सीएसके के कोच 

स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल के पहले सीजन में यानी कि 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बतौर खिलाड़ी हिस्सा लिया था. मगर अगले साल ही वह टीम के मुख्य कोच बन गए. तब से अगले 17 वर्षों तक वह इस पद पर बने रहे. मगर उन्होंने अब सीएसके से नाता तोड़ लिया है और वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के मुख्य कोच बन गए हैं. 

फ्लेमिंग की कोचिंग में सीएसके ने पांच बार जीता आईपीएल खिताब

स्टीफन फ्लेमिंग की देखरेख में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांच बार आईपीएल का खिताब और दो बार चैंपियंस लीग टी20-टी20 टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही. यही नहीं टीम ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई. जहां वह 10 बार फाइनल मुकाबला खेलने में कामयाब रही. 

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Brendon McCullum, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com