Pet Patla Kaise Kare : हर कोई एक अच्छी बॉडी चाहता है. जिसमें फ्लैट पेट का काफी लोगों का सपना है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से फ्लैट पेट करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन मनचाहा परिणाम दिख नहीं रहा है, जो आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करते हुए आप बिल्कुल वैसा पेट हासिल कर सकते हैं, जैसा कि आपने कल्पना की है.
हम ये मान लेते हैं कि फ्लैट पेट के लिए आपने कई तरह की डाइट और जिम एक्सरसाइज की कोशिश की है, लेकिन अगर आपकी खाने की आदतों में गड़बड़ है, तो यकीन आपके लिए फ्लैट पेट हासिल करना मुश्किल हो सकता है. बता दें, कुछ खाद्य पदार्थ दिन के समय खाने के लिए बेहतर होते हैं और रात में उन्हें खाने से परहेज करना चाहिए. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि खाद्य पदार्थों को रात के समय खाने से बचना चाहिए.
फ्लैट टमी के लिए क्या करें?- What to Do for Flat Tummy
1. मीठा खाना (Sugary Foods)
अगर आप फ्लैट पेट चाहते हैं, तो शाम 6 बजे के बाद मीठा खाना जैसे केक, कुकीज और चॉकलेट आदि खाने से परहेज करें. कैलोरी में हाई होने के कारण मीठा खाना पेट की चर्बी जमा कर सकते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है. यह बदलाव करना शुरू में थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक बार जब आप ऐसा कर लेंगे तो आपको खुद ही अच्छा लगेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. हैवी प्रोटीन (Heavy Proteins)
एक्सपर्ट रात में भारी प्रोटीन से बचने की भी सलाह देते हैं. जबकि प्रोटीन स्वस्थ है, लाल मांस और करी जैसा हैवा खाना पचाने में मुश्किल हो सकते हैं, जिससे सोते समय पेट की समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, जो चिकन ब्रेस्ट या अंडे जैसे हल्के प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है.
यह भी पढ़ें : Explainer: क्या आपके नाखूनों का रंग पड़ गया है पीला? जानें इसकी वजह और इलाज
3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Carbonated Drinks)
हम सभी जानते हैं कि कार्बोनेटेड ड्रिंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे नहीं हैं. जब आप फ्लैट पेट पाने की कोशिश कर रहे हों, तो इनसे पूरी तरह बचना जरूरी है, खासकर शाम 6 बजे के बाद। इनमें सोडा, बियर और स्पार्कलिंग पानी शामिल हैं, जो गैस, सूजन और वसा बढ़ने का कारण बन सकते हैं.
4. डेयरी (Dairy)
न्यूट्रिशनिस्ट लोगाप्रितिका श्रीनिवासन शाम 6 बजे के बाद डेयरी प्रोडक्ट से दूर रहने की सलहा दी जाती है. डेयरी प्रोडक्ट पेट के लिए काफी भारी होते हैं और इससे पेट फूलने और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में शाम और रात में दूध, पनीर, दही और क्रीम से बचने की सलाह दी जाती है. आप इन सभी का सेवन दिन में कर सकते हैं.
5. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (Refined Carbohydrates)
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट एक और ऐसी चीज है जिससे शाम और रात के समय बचना चाहिए. चाहे आप सफेद चावल, पास्ता या ब्रेड पसंद करते हों, उन्हें अपने खाने में शामिल करना बंद कर दें. इनका सेवन करने से इंसुलिन बढ़ सकता है और पेट की चर्बी बढ़ सकती है.
6. गहरी तली हुई (Deep-Fried)
फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े, कचौड़ी और समोसे जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों को शाम 6 बजे के बाद खाने से बचें. न्यूट्रिशनिस्ट कहते हैं कि इन खाद्य पदार्थों में कैलोरी अधिक होती है और ये मेटाबॉलिजम को धीमा कर सकते हैं, जिससे अत्यधिक वसा जमा हो सकती है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं