Mothers Day 2024: मां बनना अपने आप में एक चुनौती भरा काम है. एक ओर बच्चे को जन्म देते समय जहां मां तमाम तरह की परेशानियों का सामना करती है. तो वहीं नवजात शिशु की परवरिश करना भी आसान नहीं होता है. कई बार बच्चे का ख्याल रखते-रखते नयी मां की मेंटल हेल्थ (New mother's mental health) भी प्रभावित होने लगती है. ऐसे में नयी मां के लिए जरूरी है कि बच्चे के साथ अपना ख्याल भी अच्छी तरीके से रखा जाये. तो आइये मदर्स डे के इस अवसर पर हम आपको बताते हैं कि न्यू मॉम अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान किस तरह से रख सकती हैं.
नई मां ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल (Tips to take care of new mother's mental health)
ये भी पढ़ें: इन गर्मी के दिनों में पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर पीने के 6 शानदार फायदे, क्या आप जानते हैं?
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ज्यादा प्रेशर न लें:
मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी में काफी बदलाव होते हैं. ऐसे में पहली बार मां बनने वाली महिलाएं कुछ ज्यादा ही प्रेशर ले लेती हैं. जिसका असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है. ऐसे में किसी भी काम के परफेक्ट न होने पर ज्यादा प्रेशर लेने की बजाय आराम से काम को निपटायें और स्ट्रेस फ्री रहने की कोशिश करें.
घरवालों की हेल्प लें:
बच्चे की जिम्मेदारी अकेले संभालते हुए कई बार न्यू मदर तनाव में रहने लगती है. ऐसे में अकेले जिम्मेदारी संभालने की जगह अपने घरवालों की हेल्प लें और बच्चे को कुछ-कुछ देर के लिए घरवालों को संभालने के लिए दें. इस दौरान खुद के लिए थोड़ा समय निकालें और योगा या मेडिटेशन करें.
हेल्दी डाइट लें:
बेबी की देखभाल करते हुए कई बार नई मां अपनी डाइट प्रॉपर तरीके से नहीं ले पाती हैं. जिसकी वजह से उनकी हेल्थ प्रभावित हो सकती है. ऐसे में तमाम विटामिन, मिनिरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे न्यूट्रीएंट्स से भरपूर डाइट लें. जिससे आपकी बॉडी में किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी न हो.
भरपूर नींद लें:
न्यू मॉम के लिए अच्छी नींद लेना किसी चैलेनजिंग टास्क से कम नहीं होता है. लेकिन भरपूर नींद न ले पाने की वजह से आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है. इसलिए बच्चे के सोने के समय घर के कामों को निपटाने की जगह आप भी बच्चे के साथ सोने की कोशिश करें.
सोशल रहें:
मां बनने के बाद बच्चे की जिम्मेदारी के चलते बहुत सी महिलाएं सबसे अलग-थलग रहने लगती हैं. ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए समय निकालना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है. लेकिन ऐसा करने से आप डिप्रेशन की शिकार हो सकती हैं. इसलिए समय निकाल कर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने और बात करने की कोशिश जरूर करें.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं