विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2018

उच्च रेडियो विकिरण से कैंसर की आशंका ज्यादा

आरएफआर का उच्च स्तर नर चूहों के दिल (मानव में बहुत ही दुर्लभ), दिमाग व एड्रिनल ग्रंथि में कैंसर पैदा करता है, जबकि मादा चूहों में इस निष्कर्ष को लेकर अस्पष्टता है.

उच्च रेडियो विकिरण से कैंसर की आशंका ज्यादा
  • सोनाली बेंद्रे ने शेयर की तस्वीर
  • बताई आंखें कमजोर होने की वजह
  • कैंसर का चल रहा इलाज
न्यूयॉर्क:

उच्च स्तर के रेडियो आवृत्ति विकिरण (आरएफआर)--2जी व 3जी सेल फोन के संपर्क में आने से दिल, दिमाग व एड्रिनल ग्रंथि में कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है. अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की अगुवाई में नेशनल टॉक्सिकोलॉजी कार्यक्रम (एनटीपी) के तहत यह शोध किया गया है. इसमें चूहों पर अत्यधिक उच्च स्तर के रेडियो आवृत्ति के पूरे शरीर पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है.

आरएफआर का उच्च स्तर नर चूहों के दिल (मानव में बहुत ही दुर्लभ), दिमाग व एड्रिनल ग्रंथि में कैंसर पैदा करता है, जबकि मादा चूहों में इस निष्कर्ष को लेकर अस्पष्टता है.

एनटीपी के शोधकर्ता जॉन बुचेर ने एक बयान में कहा, "हमारे शोध में चूहों पर रेडियो आवृत्ति विकिरण का इस्तेमाल पूरे शरीर पर किया जाता है. ऐसे में शोध में इस्तेमाल किए जाने वाले प्रभावों का सीधे तौर पर सेल फोन इस्तेमाल करने वाले मानव के व्यावहारिक विवरणों से उसकी तुलना नहीं की जा सकती."

और खबरों के लिए क्लिक करें.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com