- स्मूदी में कई पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं.
- आसानी से बनने वाली ये स्मूदी आपका वजन घटाने में मदद कर सकती है.
- वजन घटाने के लिए फाइबर और प्रोटीन से भरपूर इस स्मूदी को आजमाएं.
High Protein Diet For Weight Loss: कारगर तरीके से वजन कम करने के तरीके कई हैं, लेकिन जब आप गठिनाई का सामना करते हैं जैसे वजन कम करने की डाइट (Diet For Weight Loss) को फॉलो करते हैं तो आपको कई पुरे अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है. जैसे पूरे दिन भर सिर्फ सलाद खाना. ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि वजन घटाने (Weight Loss) के लिए आप स्वादिष्ट चीजों का सेवन कर सकते हैं और साथ ही बेहतर परिणाम भी पा सकते हैं. जी हां! एक गिलास स्मूदी (Smoothies) में कुछ है होता है जो हर किसी को पसंद है! वजन कम करने के लिए स्मूदी (Smoothies For Weight Loss) काफी फायदेमदं हो सकती है. यह पोषक तत्वों को लोड करने का एक आसान और पौष्टिक तरीका ही नहीं है, बल्कि यह अनूठे रूप से स्वादिष्ट भी है.
वजन कम करने के लिए हाई प्रोटीन डाइट (High Protein Diet For Weight Loss) कारगर हो सकती है. इसके लिए आप प्रोटीन से भरपूर स्मूदी बना सकते हैं. आपको केवल अपने पसंदीदा फल, सब्जियां, बीज और सिरप की जरूरत होती है. उन्हें एक साथ मिलाएं और एक शानदार स्मूदी बनाकर डेली सेवन करें. आप अपने में खुद फर्क महसूस करेंगे! एक स्मूदी के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपके सभी डाइट प्लान के अनुकूल है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एक हाई प्रोटीन स्मूदी (High Protein Smoothie) के लिए दूध, दही, नट्स और ओट्स को एक साथ ब्लेंड करें. आप स्मूदी को फाइबर (Fiber) से भरपूर बनाना चाहते हैं तो इसमें कुछ केले में मिलाएं! आप चीनी को छोड़ सकते हैं या कुछ चॉकलेट सिरप में मिला सकते हैं!

अगर आप कुछ वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो स्मूदी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है! सिर्फ ब्रेकफास्ट को स्किप करना और कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से काम नहीं चलेगा. इसकी बजाय, संतुलित, पौष्टिक, हाई प्रोटीन फूड अधिक मदद कर सकता है. नेचुरल तरीके से वजन कम करने के लिए आप प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं यह मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करेंगा, जिससे वसा का संचय कम होगा. 4 चीजों से बनने वाली इस स्मूदी में केला और शहद स्मूदी एक कारगर ड्रिंक है. जो कद्दू के बीज, दही, केला और शहद से बनाई जा सकती है.
Healthy Gout Diet: गाउट से हैं परेशान? गाउट से राहत पाने के लिए डाइट में करें ये कुछ बदलाव!
वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन स्मूदी | High Protein Smoothie For Weight Loss
केले और हनी स्मूदी की सामग्री
- 400 एमएल दही (जमे हुए)
- 2 केले (जमे हुए)
- 3 चम्मच शहद
- 2 चम्मच कद्दू के बीज
- 10 मिली पानी
केला और हनी स्मूदी कैसे बनाएं
1. केले को छीलें. एक ब्लेंडर में दही और केले डालें.
2. शहद के 2 चम्मच मिलाएं. कद्दू के बीज के 2 चम्मच मिलाएं. थोड़ा से पानी डालें.
3. इसको कुछ समय के लिए ब्लैंड करें.
4. एक लंबे ठंडे गिलास में डालें.
5. कद्दू के बीज और शहद के साथ गार्निश करें.
हाई ब्लड शुगर के मरीज भूलकर भी न करें इन 3 चीजों का सेवन, जानें डायबिटीज में क्या खाएं क्या नहीं!
केले फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन से परिपूर्ण होते हैं, जबकि कद्दू के बीज मैग्नीशियम और तांबा से लेकर प्रोटीन और जस्ता तक पोषक तत्वों का खजाना हैं. इस स्मूदी में दही मिलाने से यह आपके वजन घटाने के अनुकूल बन जाती है और बेहतकर परिणाम दे सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
इन 3 चीजों से बनाएं एक हेल्दी ड्रिंक, सुबह खाली पेट पीने से डिटॉक्स होगी बॉडी और बढेगी इम्यूनिटी!
Boost Immunity Naturally: इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए रोजाना ये 5 काम करने हैं जरूरी!
बार-बार चेहरा धोने के बाद भी ऑयली हो रही है स्किन तो, ये आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं