विज्ञापन

रोटी खाते ही हो जाती है ब्लोटिग? रागी-ज्वार छोड़ें, इस खास आटे को करें डाइट में शामिल

Best Flour For Digestion: बहुत से लोगों से आपने सुना होगा कि रोटी खाते ही उनका पेट फूल जाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें किस आटे से बनी रोटी का करना चाहिए सेवन.

रोटी खाते ही हो जाती है ब्लोटिग? रागी-ज्वार छोड़ें, इस खास आटे को करें डाइट में शामिल
How to stop bloating: कौन सी रोटी खाने से ब्लोटिंग नहीं होती है.

Multigarin Flour For Bloating: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए बहुत से लोग जिम जाते हैं, तो कुछ लोग अपनी रोटी में बदलाव करते हैं. मिलेट्स यानी मोटे अनाज जैसे रागी, बाजरा और ज्वार को डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कई बार रोटी खाते ही ब्लोटिंग की समस्या परेशान करने लगती है. लेकिन ऐसा क्यों होता है. अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो डाइट में इस अनाज से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाएं-

  1. हाई फाइबर- मल्टीग्रेन आटे में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है. आप गेहूं की रोटी की जगह मल्टीग्रेन आटे की रोटी खा सकते हैं.
  2. पाचन- मल्टीग्रेन आटे में बाजरा, चना, और जौ जैसे अनाज होते हैं, जो पोषक तत्वों का खजाना हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं.
  3. पेट फूलने-  जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या रहती है उनके लिए मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को सुचारू बनाता है, जिससे भोजन पेट में ज्यादा देर तक नहीं रुकता और पेट फूलने की समस्या कम हो जाती है.
  4. हेल्दी गट- यह आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और ब्लोटिंग को कम करने में मदद कर सकता है.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

क्यों नहीं खाएं रागी और ज्वार की रोटी- (Why not eat ragi and jowar roti)

रागी और ज्वार में फाइबर बहुत अधिक होता है. यदि आप गेहूं से अचानक मिलेट्स पर स्विच करते हैं, तो पाचन तंत्र को इस हाई फाइबर को पचाने में कठिनाई हो सकती है, जिससे गैस और ब्लोटिंग हो सकती है. अगर आपको पहले से ही ये समस्या है, तो इसे एकदम से डाइट में शामिल करने से बचें. क्योंकि अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो ब्लोटिंग की समस्या परेशान कर सकती है.

ये भी पढ़ें- 1 साल पुराना चावल खाने से क्या होता है? जानें किसे और कैसे करना चाहिए चावल का सेवन

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com