क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि इंटरव्यू, एग्जाम या सफर पर निकलने से पहले अचानक पेट में मरोड़ उठने लगती है, बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है या एसिडिटी होने लगती है? अगर हां, तो यह सिर्फ घबराहट नहीं बल्कि आपके दिमाग और पेट के बीच मौजूद खास कनेक्शन का असर हो सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक तनाव और एंग्जायटी का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है, जिसे Gut-Brain Axis कहा जाता है. आइए जानते हैं इसके पीछे का साइंस.
इंटरव्यू या एग्जाम से पहले पेट क्यों खराब हो जाता है?
आपका दिमाग आपके पेट से बात करता है और आपका पेट भी जवाब देता है. अगर आपको कभी "गट फीलिंग" (अंदरूनी एहसास) हुई है, तो आपने इस बातचीत को महसूस किया होगा.
इसी वजह से जब आप किसी इंटरव्यू या एग्जाम के लिए जा रहे होते हैं तो आपको "पेट में गुदगुदी" (बटरफ्लाइज) महसूस हो सकती है, जबकि किसी डरावनी चीज के बारे में सोचकर "पेट में मरोड़" उठ सकती है.
क्या है Gut-Brain Connection?
आपको बता दें कि ऐसा सिर्फ आपके साथ ही नहीं होता बल्कि ऐसा होना बहुत ही स्वाभाविक है. यह कोई काल्पनिक एहसास नहीं होता, बल्कि इसके पीछे हमारे शरीर से जुड़ा साइंस है. आइए जानते हैं कि एंग्जाइटी या स्ट्रेस होने पर हमारे शरीर में ऐसा क्या होता है पेट में परेशानी शुरू हो जाती है. आखिर हमारे दिमाग से हमारे पेट का क्या कनेक्शन है?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर मोहित गुप्ता ने एक इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट कर बताया कि इंटरव्यू, ट्रैवल या मीटिंग से पहले पेट खराब होने का मुख्य कारण गट-ब्रेन एक्सिस (Gut-Brain Axis) है. दिमाग और पेट नसों के जरिए सीधे जुड़े होते है.
तनाव या घबराहट में दिमाग 'फाइट या फ्लाइट' (लड़ो या भागो) मोड में चला जाता है, जिससे पाचन धीमा हो जाता है और पेट में एसिडिटी, दस्त या मरोड़ होने लगती. यही वजह है कि इग्जाम या इंटरव्यू या फिर ट्रैवल के पहले आपको लूज मोशन आने लगते हैं या उल्टी सा फील होता है या फिर पेट में एसिडिटी होने लगती है.
(डॉ. (प्रो.) रोहित गुप्ता, दिल्ली NCR के फरीदाबाद स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसाइंसेस विभाग के चेयरमैन हैं.)अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. घबराहट होने पर पेट में दर्द क्यों होता है?
तनाव के दौरान शरीर Fight-or-Flight मोड में चला जाता है, जिससे पाचन की प्रक्रिया प्रभावित होती है.
2. क्या Anxiety की वजह से लूज मोशन हो सकते हैं?
हां, एंग्जायटी आंतों की गतिविधि बढ़ा सकती है, जिससे दस्त या बार-बार मोशन की समस्या हो सकती है.
3. Gut-Brain Axis क्या है?
यह दिमाग और पाचन तंत्र के बीच मौजूद एक कम्युनिकेशन सिस्टम है जो नसों और हार्मोन्स के जरिए काम करता है.
4. तनाव से एसिडिटी क्यों बढ़ जाती है?
स्ट्रेस के दौरान पेट में एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे एसिडिटी और जलन महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं