विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2025

गुड़ के साथ रोटी खाने से क्या होता है? इन 5 बीमारियों का काल है ये कॉम्बिनेशन

Is Jaggery Roti Good For Health: आज के इस लेख में जानते हैं गुड़ के साथ रोटी खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, और क्यों हमें इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए. 

गुड़ के साथ रोटी खाने से क्या होता है? इन 5 बीमारियों का काल है ये कॉम्बिनेशन
गुड़ और रोटी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Is Jaggery Roti Good For Health: अक्सर लोग खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने रोटी के साथ गुड़ खाया है? ये कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप गुड़ के साथ रोटी खाते हैं तो शरीर को एनर्जेटिक, पेट को ठीक और कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. तो चलिए बिना देरी किए आज के इस लेख में जानते हैं गुड़ के साथ रोटी खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, और क्यों हमें इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए. 

गुड़ में क्या मिलाकर खाना चाहिए?

एनर्जी: गुड़ प्राकृतिक शर्करा का बेहतरीन स्रोत है. इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज़ पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं. रोटी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और गुड़ में मौजूद प्राकृतिक शुगर मिलकर शरीर को दिनभर  एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से चिड़चिड़ापन होता है?

पाचन: गुड़ और रोटी का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त रखा जा सकता है. गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिससे यह पाचन अग्नि को बढ़ावा देने और बेहतर पाचन में मदद कर सकता है. गुड़ और रोटी का साथ में सेवन पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है.

एनीमिया: गुड़ आयरन और फोलेट से भरपूर है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. रोटी के साथ गुड़ खाने से खून की कमी दूर होती है और थकान, चक्कर या कमजोरी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. जो लोग एनीमिया की दिक्कत से परेशान रहते हैं उनके लिए इन दोनों का साथ में सेवन फायदेमंद है. 

इम्यूनिटी: गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के मौसम में यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है. अगर इसे रोटी के साथ खाया जाए, तो यह गले की खराश, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है. कई लोग ठंड के मौसम में गुड़ और घी के साथ रोटी खाना पसंद करते हैं, जो एक इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम कर सकता है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Are The Benefits Of Gud, Ghee And Roti, Gud Ghee Roti Ke Fayde, Does Jaggery Burn Fat, Can We Eat Gud And Ghee Together
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com