Superfoods For Diabetes Control: अच्छे स्वास्थ्य के लिए कहा जाता है कि 30 के बाद आहार में मीठा (Sweet) और नमक (Salt) दोनों की मात्रा आधी कर देनी चाहिए, लेकिन सभी के लिए ये करना बहुत मुश्किल है. बात चाहे सामान्य लोगों की हो या फिर मधुमेह (Diabetes) से पीड़ित लोगों की, आज हम ऐसे सुपरफूड्स की जानकारी लेकर आए हैं जिनसे रक्त में शर्करा (Blood Sugar) की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है. आयुर्वेद (Ayurveda) में आहार को भी औषधि माना है. अगर आहार संतुलित है तो जीवन भी संतुलित है. भविष्य में होने वाली मधुमेह की परेशानी से बचने के लिए या मधुमेह को नियंत्रित करने के सारे गुण आहार में मौजूद हैं.
सबसे पहले आता है मेथी दाना और ओट्स (Methi Dana Aur Oats)
मेथी दाना और ओट्स दोनों ही मधुमेह को नियंत्रित करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को संतुलित करने में मदद करते हैं. दोनों में ग्लूकोमैनन और बीटा-ग्लूकान होता है जो घुलनशील फाइबर होते हैं और रक्त में शर्करा की मात्रा को बढ़ने नहीं देते.
दूसरा है दालचीनी और करेला (Dalchini Aur Karela)
दालचीनी और करेला दोनों ही भारतीय रसोई का हिस्सा हैं. मधुमेह से बचाव के लिए हफ्ते में तीन बार करेले का सेवन करना चाहिए और दालचीनी का इस्तेमाल खाने में और सुबह खाली पेट पानी पीने में कर सकते हैं. करेला और दालचीनी सेल्स को एक्टिव करते हैं, जिससे सेल्स ग्लूकोज का अच्छे से इस्तेमाल कर पाते हैं.
तीसरा है दालें, अलसी, सत्तू, और इसबगोल (Daalein, Alsi, Sattu Aur Isabgol)
यह सारी चीजें आसानी से किचन में मिल जाती हैं, बस उन्हें अपने आहार का हिस्सा बनाना जरूरी है. इन सभी में मैग्नीशियम, ओमेगा-3, और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, और ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं.
चौथा है लो GI फलों का सेवन
आहार तभी पूर्ण होता है जब दिन में एक फल का सेवन जरूर किया जाए. मधुमेह से पीड़ित मरीजों को अमरूद, सेब और नाशपाती का सेवन करना चाहिए क्योंकि ये फल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल होते हैं जो शुगर तेजी से नहीं बढ़ने देते.
Yeh Bhi Dekhein: मधुमेह, बीपी और दिल के मरीजों के लिए कौन सी दालें और फलियां मानी जाती हैं फायदेमंद?
स्वस्थ दिनचर्या भी है जरूरी
इसके अलावा दिनचर्या में कई तरह के बदलाव करने की जरूरत होती है, जैसे रोजाना 30 मिनट पैदल चलना, हल्की एक्सरसाइज, प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय से दूरी और आखिर में पूरी नींद.
Watch Video: Can Diabetes Be Reversed? क्या पूरी तरह ठीक हो सकती है डायबिटीज, डॉक्टर से जानें
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं