विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2022

Strong Teeth And Bones Diet: हड्डियों और दातों को मजबूत रखने के लिए बेहद फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन

Strong Teeth And Bones Diet: दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा माने जाते हैं. हेल्दी शाइनी दांत हमारी स्माइल को और खूबसूरत बनाने का काम करते हैं. तो वहीं दांतों का पीलापन न केवल हमारी पर्सनेलिटी को खराब करने का काम करते हैं बल्कि हमारी सेहत के बारे में भी बताते हैं.

Strong Teeth And Bones Diet: हड्डियों और दातों को मजबूत रखने के लिए बेहद फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन
Foods For Strong Teeth: दांतों के लिए भी हेल्दी फूड का सेवन जरूरी माना जाता है.
  • दांतों को हेल्दी रखने में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है.
  • पालक को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है.
  • अमरूद के सेवन से दांतों को साफ भी रखा जा सकता है.

Foods For Healthy Teeth And Bones: दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा माने जाते हैं. हेल्दी शाइनी दांत हमारी स्माइल को और खूबसूरत बनाने का काम करते हैं. तो वहीं दांतों का पीलापन न केवल हमारी पर्सनेलिटी को खराब करने का काम करते हैं बल्कि हमारी सेहत के बारे में भी बताते हैं. दांतों को हेल्दी रखने में हमारी डाइट अहम भूमिका निभाती है. अगर आप ये सोचते हैं कि दांतों को चमकदार बनाने के लिए सिर्फ मंहगे-मंहगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करना ही एक तरीका है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. क्योंकि जैसे हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है. ठीक उसी प्रकार हमारे दांतों के लिए भी हेल्दी फूड का सेवन जरूरी माना जाता है. हेल्दी फूड न केवल दांतों को हेल्दी, मजबूत बनाने का काम करते हैं बल्कि दांतों के पीलेपन को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में बताते हैं, जो दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

चीन में 11 साल के किशोर ने मरने से पहले ऐसा क्‍या किया कि पूरा अस्‍पताल उसके आगे छुक गया...

दांत और हड्डियों के लिए बेहतरीन फूड्स | Best Foods For Teeth And Bones

1. दही

दही को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आप दही को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

2. पालक

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है. पालक को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है. पालक पूरे शरीर के लिए लाभदायक मानी जाती है. पालक का सेवन कर आप दांतों को हेल्दी और चमकदार रख सकते हैं.

केला खाने के इन अद्भुत फायदों की अनदेखी करेंगे तो पछताएंगे! वजन बढ़ाने के लिए किस समय खाना चाहिए केला?

3. अंडा

अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं. अंडे को डाइट में शामिल कर दांतों को मजबूत रख सकते हैं.

4. अमरूद

अमरूद को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. अमरूद दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं अमरूद के सेवन से दांतों को साफ भी रखा जा सकता है.

ये है Tulsi Kadha बनाने का आसान तरीका, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन समस्याओं को दूर रखने में करेगा चमत्कार

इस तरीके से जान सकते हैं कि आपको Prostate Cancer होगा या नहीं! एक्सपर्ट बता रहे हैं पूरी बात

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए

Skin Care Tips: चमकदार और कोमल त्वचा के लिए 6 सबसे आसान और असरदार विंटर स्किन केयर टिप्स

Sonth Health Benefits: खराब कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों का दर्द और सिरदर्द का काल है सौंठ, जानें इसके 6 शानदार फायदे

Benefits Of Licorice: सर्दियों में मुलेठी का सेवन क्यों बहुत फायदेमंद है? जानें इस विंटर सुपरफूड के स्वास्थ्य लाभ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teeth, Teeth And Gums, Teeth Care Diet, Teeth Care Tips, Teeth Cleaning At Home, Teeth Health, Teeth Disease, Healthy Teeth, Healthy Teeth Food, Healthy Teeth Diet, Foods For Healthy Teeth, Foods For Healthy Teeth Hindi, Foods For Strong Teeth, Strong Teeth Home Remedy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com