Hair Care: बालों की ग्रोथ कुछ कारको के कारण रुक सकती है जैसे तनाव, आनुवंशिकी, पर्यावरणीय कारक, पोषण और बहुत कुछ. इसके साथ ही कुछ खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण भी बालों की ग्रोथ में रुकावट आ सकती है. बहुत से लोग पतले और ड्राई हेयर से परेशान रहते हैं. कई बार हार्मोन्स में उतार चढ़ाव के कारण भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. बालों को पोषण देकर उन्हें झड़ने से रोका जा सकता है. हेल्दी, लंबे और मजबूत बालों के लिए सिर्फ एक बेहतरीन शैम्पू और कंडीशनर ही नहीं और भी थोड़ा प्रयास करने की जरूरत है. बालों की ग्रोथ को कैसे बढ़ाएं? बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे या नेचुरल तरीके से बालों को बढ़ाने का तरीका, क्या आप भी ऐसे ही सवालों के जवाब तलाश रहे हैं तो यहां हम बता रहे हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में जो डाइट में शामिल कर आप अपने सपनों के बालों को हासिल कर सकते हैं.
रात को सोते समय बालों में लगा लीजिए ये होममेड तेल, इतनी तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ नहीं होगा यकीन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन और पोषक तत्व
- प्रोटीन
- ओमेगा-3 फैटी एसिड
- घुलनशील विटामिन
- बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन
- आयरन
लंबे बालों के लिए खाएं ये फूड्स | Eat These Foods For Long Hair
1. साल्मन
साल्मन सबसे पौष्टिक प्रकार की मछलियों में से एक है, जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है. ये बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है. आपका शरीर स्वाभाविक रूप से ओमेगा-3 का उत्पादन नहीं करता है, इसलिए आपको उन्हें भोजन या सप्लीमेंट डाइट से प्राप्त करना होगा.

Photo Credit: iStock
2. अंडे
अंडे प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो हेल्दी हेयर को बढ़ावा देते हैं, जैसे कोलीन, आयरन और विटामिन ए, डी और बी 12. अंडे में पाए जाने वाले दो कॉम्पोनेंट ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन भी सेलुलर हेल्थ खासकर आंखों, त्वचा और बालों को हेल्दी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
हल्दी में ये चीज मिलाकर लगाएं, अगले ही दिन निखार देख लोग भी हो जाएंगे हैरान, पूछने लगेंगे आप से राज
3. नट्स
मूंगफली, काजू, बादाम और अखरोट जैसे नट्स प्रोटीन, हेल्दी फैट, बायोटिन और जिंक के महान स्रोत हैं जो स्कैल्प पर हेल्दी टिश्यू को सपोर्ट करते हैं. बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकते हैं.

4. सार्डिन
सार्डिन में एक न्यूट्रिशन प्रोफाइल होती है. सार्डिन ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे बालों को बढ़ाने वाले पोषक तत्वों से भरे होते हैं जो बालों के झड़ने को कम कर सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन डी जो बालों के रोम को भी बढ़ावा देता है.
5. चिया बीज
चिया बीज पोषण का पावरहाउस हैं. वे ओमेगा-3 का एक शाकाहारी स्रोत हैं. चिया बीज में प्रोटीन भी पाया जाता है, जिसमें सोयाबीन की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा प्रोटीन होता है और ये आपके स्कैल्प को हेल्दी रख सकता है और सुंदर, घने बालों को बढ़ावा दे सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं