Ways To Protect Eyes From Sun: आंख बेहद नाजुक होती हैं और सूरज की रोशनी से भी इन पर काफी फर्क पड़ सकता है. दरअसल सूरज की रोशनी से निकलने वाला यूवी विकिरण आंखों के लिए नुकसानदेय हो सकता है. इसलिए जब आपकी आंखें ज्यादा सूरज की रोशनी के संपर्क में आती हैं तो उनको नुकसान हो सकता है. सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आंखों के कार्निया, रेटिना और यहां तक कि सफेद भाग को भी डैमेज कर सकती हैं. इसलिए आने वाली गर्मियों में सूरज के हानिकारक एक्सपोजर से अगर आप अपनी आंखों को बचाए रखना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं.
सूरज के हानिकारक एक्सपोजर से आंखों को बचाने के टिप्स (Tips For Safe Eyes From Sun UV Range)
1) जब भी बाहर निकलें तो कोशिश करें कि सूरज की रोशनी के डायरेक्ट संपर्क में आने से बचें. इसके लिए यूवी रेंज वाला चश्मा बेहतर रहेगा. इसके लिए जरूरी है कि 100 परसेंट यूवी रेंज या फिर यूवी-400 रेंज वाला धूप का चश्मा चूज करना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गर्मियों में बेजान और ऑयली हो जाती है स्किन, इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
2) चश्मे की क्वालिटी से समझौता मत कीजिए और इसे हमेशा सही जगह पर रखिए. जब भी बाहर निकलें तो पहले ये चश्मा पहन लें. इसके अलावा चश्मा बनवाते वक्त ये ध्यान रखें कि ये स्टाइल के लिए नहीं है इसलिए इसका आकार बड़ा होना चाहिए ताकि आपकी आंखों को पूरी तरह ढक सके.
3) यूवी चश्मा बनवाते वक्त इसे गहरे कलर में सिलेक्ट कीजिए. हल्के रंग के चश्मे सही से रोशनी रोक पाने में नाकाम रहते हैं.
4) टोपी या स्कार्फ पहन कर आप सूरज की यूवी किरणों से आंखों का बचाव कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि स्कार्फ हो या टोपी, आपकी आंखों को कवर कर रहा हो.
5) आजकल बाजार में फोटोक्रोमेटिक लेंस आ गए हैं. सूरज की रोशनी में आते ही ये रंग बदल लेते हैं. आप उनका इस्तेमाल कर सकते हैं.
6) गर्मियों में दिन और दोपहर में सूर्य से यूवी किरणें ज्यादा निकलती हैं, इस दौरान कोशिश करें कि बाहर न निकलें, जरूरी काम है तो छतरी आदि भी लेकर निकलनी चाहिए.
7) अगर दोपहर के वक्त बाहर से लौटे हैं तो आंखों पर गुलाब जल में भिगोई रूई रखकर आंखों को ठंडा कीजिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं