विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2020

Weight Loss Tips: महीनों से घर पर बैठे बढ़ गया है बॉडी फैट? ये 5 काम करके आसानी से घटाएं चर्बी!

How To Lose Weight Fast: महामारी की वजह से कई महीनों से घर पर ही बैठने से बॉडी फैट (Body Fat) बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसको घटाना बड़ी बात हो सकती है. क्या आप भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं? लॉकडाउन किसी के लिए हेल्दी आदतें (Healthy Habits) बनाना का मौका रहा तो किसी के लिए ये किसी बुरे सपने जैसा रहा क्योंकि पेट की चर्बी (Belly Fat) और वजन बढ़ाने से कमर का साइज ही बदल गया है!

Weight Loss Tips: महीनों से घर पर बैठे बढ़ गया है बॉडी फैट? ये 5 काम करके आसानी से घटाएं चर्बी!
How To Lose Weight Fast: वजन और बॉडी फैट कम करने के लिए हेल्दी आदतों को अपनाएं
  • वजन कम करने के लिए रोजाना करें ये 5 काम.
  • पेट की चर्बी घटाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें.
  • बॉडी फैट घटाने के लिए फलों को डाइट में शामिल करें.

Easy Ways To Lose Weight: महामारी की वजह से कई महीनों से घर पर ही बैठने से बॉडी फैट (Body Fat) बढ़ना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसको घटाना बड़ी बात हो सकती है. क्या आप भी इसी स्थिति से गुजर रहे हैं? लॉकडाउन किसी के लिए हेल्दी आदतें (Healthy Habits) बनाना का मौका रहा तो किसी के लिए ये किसी बुरे सपने जैसा रहा क्योंकि पेट की चर्बी (Belly Fat) और वजन बढ़ाने से कमर का साइज ही बदल गया है. लॉकडाउन का ये साइड इफेक्ट् कई लोगों पर हुआ है, लेकिन अभी भी सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं. बस आप कुछ आसान टिप्स को आजमाकर बॉडी फैट को घटा सकते हैं. (Reduce Body Fat) इसके लिए आपको अपनी बॉडी को डिटॉक्स करने की जरूरत होगी. साथ ही रोजाना अपने रुटीन में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी है. ये टिप्स वजन घटाने के घरेलू उपाय (Home Remedies For Weight Loss) हो सकते हैं. हालाकि वजन कम करने के तरीके कई हो सकते हैं, लेकिन यहां 5 कामों के बारे में बताया गया है जिन्हें आपको डेली बेसिस पर करना है...

वजन कम करने के लिए अपनाएं ये कारगर ट्रिक | Follow These Effective Tricks To Lose Weight

1. नींद पूरी करें 

हमारा वजन बढ़ने का एक ये भी कारण है कि हम अच्छी नींद नहीं लेते हैं. कई शोधों में ये बात सामने आ चुकी है कि वजन कम करने के लिए एक अच्छी नींद लेना भी जरूरी है. रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना काफी ज्यादा जरूरी है. अगर आप वाकई बॉडी फैट को कम करना चाहते हैं ये एक हेल्दी आदत आपको बनानी पड़ेगी.

k2b6kpa8Easy Ways To Lose Weight: फैट कम करने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है

2. रोजाना वर्कआउट करें 

अगर आप रोजाना अपने आपको शारीरिक रूप से एक्टिव रखते हैं तो आपको वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है. बॉडी फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी है. एक्सरसाइज का मतलब जिम जाना और भारी वजन उठाना या कार्डियो करना नहीं है. आप स्पीड वाकिंग, साइकिल चलाने या घर पर दस मिनट की बॉडीवेट एक्सरसाइज कर सकते हैं.

3. फ्रेश फल खाएं 

फल कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं. इनमें विटामिन सी और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है. विटामिन और मिनरल कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरुरी है. साथ ही फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. जंग फूड्स को खाने से परहेज कर फलों के सेवन को बढ़ाएं.

4. खूब पानी पिएं

पानी आपके शरीर को डिटॉक्स करने के काम करता है. पानी आपके शरीर से सभी अतिरिक्त फैट और शुगर को बाहर निकालने में मदद कर सकता है. रोजाना कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. आप सुबह गुनगुने पानी का सेवन कर भी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं.

5231lta8Easy Ways To Lose Weight: वजन घटाने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं

5. हरी सब्जियां खाएं

अपनी डाइट में हरी सब्जियों के सेवन को बढ़ाएं. हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत जरूरी होती हैं. आप हरी सब्जियों को पकाने की बजाय उबालकर खा सकते हैं, इससे शुगर और फैट को कम करने में काफी मदद मिल सकती है. हरी सब्जियों न सिर्फ पोषक तत्वों से भरी होती हैं बल्कि ये वजन घटाने में भी आपकी काफी मदद कर सकती हैं.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Lose Weight Fast, Healthy Habits, Body Fat, Body Fat Loss, Effective Weight Loss Tips, Easy Ways To Lose Weight, Easy Ways To Lose Weight Naturally, Reduce Body Fat Easily, Home Remedies For Weight Loss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com