Fatty Liver Disease Causes: फैटी लिवर की बीमारी आजकल तेजी से फैल रही है. इस बीमारी में लिवर में फैट का जमाव हो जाता है, जिससे लिवर की फंक्शनिंग प्रभावित होती है. यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा देखी जा रही है, जो अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान रखते हैं. आजकल बहुत ज्यादा जंक फूड खाया जाने लगा है. इसका ज्यादा सेवन न केवल फैटी लिवर बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. फैटी लिवर की बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है. अगर आप भी जंक फूड का सेवन करते हैं, तो जान लें इससे लिवर को होने का नुकसान के बारे में सब कुछ.
यह भी पढ़ें: रातभर भिगोकर रखें ये ड्राई फ्रूट, सुबह पिएं इसका पानी, फायदे जान आज से ही करने लगेंगे ये काम
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जंक फूड खाना एक खतरनाक आदत:
जंक फूड, जिसमें पिज्जा बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, सॉडा और अन्य तले हुए या ज्यादा शुगर वाले फूड्स शामिल हैं, आज के युवाओं और बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. ये फूड्स स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन इनमें पोषण की कमी होती है. ज्यादा मात्रा में फैट, शुगर और नमक से भरे हुए ये फूड्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
फैटी लिवर और जंक फूड का संबंध:
ज्यादा फैट का जमाव: जंक फूड में ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट होते हैं, जो शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाते हैं. यह फैट लिवर में जमने लगती है और फैटी लिवर का कारण बनती है.
शुगर का ज्यादा सेवन: जंक फूड में ज्यादा मात्रा में शुगर होती है, जो लिवर में ग्लूकोज को वसा में बदलने की प्रक्रिया को तेज करती है. यह भी फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है.
इंसुलिन रेजिस्टेंस: जंक फूड में मौजूद अधिक कार्बोहाइड्रेट और शुगर इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं. यह स्थिति मेटाबोलिक सिंड्रोम का कारण बन सकती है, जो लिवर में फैट जमा होने में योगदान करती है.
ज्यादा कैलोरी का सेवन: जंक फूड में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. जब हम इन फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं तो शरीर में कैलोरी का असंतुलन हो जाता है, जिससे मोटापा बढ़ता है और लिवर में वसा जमने लगती है.
यह भी पढ़ें: रातभर भिगोकर रखें ये ड्राई फ्रूट, सुबह पिएं इसका पानी, फायदे जान आज से ही करने लगेंगे ये काम
फैटी लिवर से बचने के उपाय (Ways To Avoid Fatty Liver)
हेल्दी डाइट: अपने भोजन में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मछली, नट्स और हेल्दी फैट को शामिल करें। जंग फूड का सेवन कम से कम करें.
व्यायाम: नियमित रूप से व्यायाम करें. यह शरीर में कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और लिवर में वसा के जमाव को रोकता है.
शुगर और नमक का सेवन: हाई शुगर और नमक वाले फूड्स से बचें.
एल्कोहल का सेवन कम करें: अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे सीमित मात्रा में लें, क्योंकि यह लिवर की स्थिति को और बिगाड़ सकता है.
फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत कैसे बनाएं? डॉक्टर से जानिए लंग्स की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं