Oils To Avoid In Fatty Liver: फैटी लिवर आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती हेल्थ प्रॉब्लम्स में से एक बन चुका है. खराब खानपान, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और गलत कुकिंग ऑयल्स के इस्तेमाल से यह समस्या और तेजी से बढ़ रही है. खास बात यह है कि कई लोग हेल्दी समझकर जिन तेलों का इस्तेमाल करते हैं, वही उनके लिवर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रहे होते हैं. इसी बीच एक मशहूर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने ऐसे तेलों की लिस्ट शेयर की है, जिन्हें फैटी लिवर के लिए सही नहीं माना जाता. आइए एक नजर डाल लेते हैं कौन से हैं वो तेल.

फैटी लिवर के लिए ये 5 तेल सबसे खराब | These 5 Oils Are the Worst for Fatty Liver
डॉक्टर सेठी के मुताबिक कुछ रिफाइंड और सीड ऑयल्स फैटी लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इनमें शामिल हैं,
- सोयाबीन ऑयल
- कॉर्न ऑयल
- कॉटनसीड ऑयल
- ग्रेपसीड ऑयल
- कनोला ऑयल
इन तेलों में आमतौर पर ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा सकते हैं. लंबे समय तक इनके ज्यादा इस्तेमाल से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

कौन से तेल माने गए बेहतर विकल्प | Which Oils Are Considered Better Alternatives?
वहीं, डॉक्टर सेठी ने कुछ ऐसे तेल भी बताए हैं जिन्हें फैटी लिवर के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है,
- एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
- एवोकाडो ऑयल
- कोल्ड-प्रेस्ड मस्टर्ड (सरसों) ऑयल
- सेसमे (तिल) ऑयल
- फ्लेक्स सीड (अलसी) ऑयल
इन तेलों में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो लिवर हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं और शरीर में सूजन को कम करने में मददगार माने जाते हैं.
क्यों जरूरी है सही तेल का चुनाव
फैटी लिवर सिर्फ दवा से नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव से कंट्रोल होता है. ऐसे में कुकिंग ऑयल का सही चुनाव बेहद अहम हो जाता है. अगर रोजाना इस्तेमाल होने वाला तेल ही गलत हो, तो धीरे-धीरे यह लिवर में फैट जमा होने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है.
हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी एक फूड या तेल को पूरी तरह जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल के साथ ही फैटी लिवर को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है. इसलिए किसी भी बड़े बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में कुछ ही महीने आता है ये काला फल, जानें इसके अद्भुत फायदे
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं